Author: Central Desk
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने इसके लिए 4 से 10 मार्च तक आठ-आठ घण्टे की तीन शिफ्ट में अधिकारियों की तैनाती की है. इन अवधि में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक संजय कुमार मिश्र के स्थान पर बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता अमृत लाल रजक को तथा रात 10 बजे से सबह 6 बजे तक भानु प्रताप सिंह के स्थान पर सहायक अभियंता बाढ़ खण्ड के इन्द्रासन कुमार गौतम को लगाया गया है.
शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे चुनाव ड्यूटी में लगी निजी बस रसड़ा से मऊ की तरफ जा रही थी. दूसरी बस एक निजी बस प्राइवेट बस स्टैण्ड ब्रम्हस्थान से रतसड़ आ रही थी. रतनपुरा बाजार के पास पहुंची दोनो बसों में आमने- सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बस एक दूसरे में घुस गईं. घटना के बाद चीख पुकार मच गयी. मौके पर भारीभीड़ जुट गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा.
सामान्य और सहायक नियम पुस्तक के तृतीय संस्करण का विमोचन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने बताया कि यह सामान्य और सहायक नियम पुस्तक गाड़ी संचालन से संबंधित सभी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अभिलेख है. नया संस्करण 2021 द्विभाषी (हिंदी / अंग्रेजी) रूप में जारी किया जा रहा है, जो कर्मचारियों के लिए विभिन्न नियमों की मूल भावना को सरलता से समझने और स्मरण रखने में अत्यन्त सुविधाजनक होगा. सामान्य एवं सहायक नियम पुस्तक का मुद्रण पिछली बार वर्ष 2000 में किया गया था.
