Author: Central Desk
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में पुराने ईंटों का भी प्रयोग किया जा रहा है. बताया कि पंचायत भवन निर्माण में लगाया जा रहा सरिया भी घटिया किस्म का है. बताया कि इस बाबत हमारे द्वारा उ.प्र. शासन सहित जिलाधिकारी महोदय एवं सीडीओ बलिया के यहां शिकायती पत्र दिया गया है. इस मामले में जांच भी हुई है लेकिन जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायत कर्ता के संज्ञान में दिए बिना ही जांच करके रिपोर्ट लगा दी गयी है.
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनुदान संख्या- 52 के लेखाशीर्षक- 2235 सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण- 60 अन्य सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम-110 अन्य बीमा योजनाएं 06- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के खातेदार/सह खातेदार कृषको की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अनाच्छादित अवधि के दावों का भुगतान 42-अन्य व्यय के अंतर्गत निम्न मृतक कृषकों के वारिसों के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान भेजा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि कोई महिला खुले में शौच ना जाये और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जाये. लेकिन नगर पंचायत में इस अभियान की खिल्ली उड़ायी जा रही है. सभासद श्री ओझा ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर तत्काल उक्त दोनों शौचालयों को नहीं खोला गया तो इसको लेकर वह स्थानीय महिलाओं के साथ शासन को अवगत करायेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरने के लिये तैयार हैं.
वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन बांसडीह के कर्मचारियों ने बताया कि यह हड़ताल सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित की गयी है. सरकार जिस तरह से अंधाधुंध निजीकरण, सरकारी प्रतिष्ठानों का विनिवेश, श्रम कानूनों को कमजोर, बीमा-रक्षा-संचार और खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी की अनुमति दे रही है, उससे देश को बहुत नुकसान हो रहा है. हम सरकार से मांग करते हैं कि वह आम जनता की मुश्किलों को बढ़ाने वाले इन कदमों को वापस ले.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ( 35 वर्ष) पुत्र गंगा सागर राजभर अपने पांच वर्षीय पुत्र आलोक व भतीजा रोहित (16 वर्ष) के साथ अपनी बाइक से रिश्तेदार के घर मटुरि गांव जा रहे थे. नवरतनपुर चट्टी के समीप बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. हादसे की आवाज सुन आनन फानन में सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.
