Author: Central Desk
आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से आयोजित इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिवार की तरफ से भारत के महान स्वर कोकिला लता मंगेशकर , भारत सरकार के सीडीएस जनरल बिपिन रावत तथा संस्कार भारती के अमीरचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर संपूर्ण विद्यालय परिवार की तरफ से उनको नमन किया गया.
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया. क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिल्थरारोड चौराहा क्रिकेट क्लब और न्यू सुपर स्टार बिल्थरारोड के बीच सोमवार की रात्रि में खेला गया जिसमें न्यू सुपर स्टार बिल्थरारोड की टीम लक्ष्य से सात रन पहले ही सिमट गई. और बेल्थरारोड चौराहा की टीम ने सात रन से फाइनल मैच को जीत लिया.
कथा के आखिरी दिन रविवार के देर शाम कथा प्रसंग में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुन भक्त खुशी से झूम उठे. भक्तों के जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. स्वामी राधारंग जी महाराज ने कथा का विस्तार देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम धर्मपालन के आदर्श प्रतिमान है. वनवास के अवसर धैर्य का जैसा अपूर्व प्रदर्शन श्रीराम ने किया वैसा अत्यंत दुर्लभ है. जिस परिस्थिति में स्वयं महाराज दशरथ अधीर हैं,राज परिवार अधीर हैं,मंत्री सुमंत अधीर हैं,अयोध्या की प्रजा अधीर हैं, उस स्थिति में भी श्रीराम “धीर”हैं.
विधायक केतकी सिंह ने कहा, “मैं इस गांव की बहू हूं. आप सब के द्वारा दिये गये प्यार,दुलार तथा सहयोग की बदौलत. मैं आज जो हूं. यह आपका ही आशीर्वाद हैं कि मैं इस पद पर बनी हूं. मैं बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हूं. मैरीटार गांव प्रदेश का सबसे विकसित ग्राम सभा बनें इसके लिए मेरा भरपूर प्रयास रहेगा. इस गांव में बहू बनकर आयी लेकिन मेरे ससुर जी सहित आप सभी ने मुझे बेटी बनाकर रखा और बेटी को विधायक बना दिया. यह मेरे लिए गर्व की बात है.”
इस बाबत जब विकासखंड दुबहर के प्रगतिशील किसान शशि भूषण पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हार्वेस्टर मशीन के द्वारा खेतों में गेहूं की कटाई लड़ाई दोनों हो रही है. किसानों के साथ समस्या है कि जब कोई क्रय केंद्र चालू नहीं है तो गेहूं को कहां पहुंचाया जाए. उन्होंने बताया कि मंडी समिति टकरसन क्रय केंद्र पर मैं जब गया तो बताया गया कि अभी तक खरीदारी शुरू नहीं हुई है. उन केंद्रों पर गेहूं क्रय केंद्र का बैनर तथा गेहूं क्रय केंद्र का रेट 2015 रुपये जरूर अंकित है परंतु किसानों से गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है.
क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में सभी धर्मों एवं सभी जातियों का समान रूप से महत्त्व महत्व दिया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी में गरीब से गरीब व्यक्ति अपने मेहनत एवं ईमानदारी के बल पर फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है. लेकिन अन्य पार्टियों में केवल परिवारवाद, वर्गवाद एवं जातिवाद को ही महत्व दिया जाता है.
बच्चों ने कई आकर्षक नारे जैसे “हम भी स्कूल जाएंगे पापा का मान बढ़ाएंगे” “दीप से दीप जलाएंगे साक्षर देश बनाएंगे”, “बहुत हुआ चूल्हा चौका बेटियों को दो पढ़ने का मौका”, “अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप” इस तरह के कई नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया.
जन्मोत्सव के पूर्व सुबह में गाजे- बाजे के साथ राम, लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न चारों भाइयों की मनोहारी झांकी रथ पर सजा कर गाजे-बाजे के साथ पूरे क्षेत्र में घुमाई गई. शोभा यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल,घोड़े,ऊंट शोभा बढ़ाने के लिए काफी थे. रास्ते में जगह- जगह लोगों ने फूलों की वृष्टि की. इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा.
नगर पंचायत रेवती के नामित सदस्य भोला ओझा ने कहा कि 30 जनवरी 1831 को नगवा, बलिया में जन्मे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय ने अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए 8 अप्रैल 1857 को हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर अपने प्राणों की आहुति दे दी. राष्ट्रभक्ति धारा बहाने और सोए भारत को जगाने वाले मंगल पांडे ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध आवाज उठाई.
