भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की शिक्षाएं अब भी प्रासंगिक हैं- डॉ संतोष कुमार सुमन

दुबई के इंडिया क्लब में आयोजित भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाने के लिए दुबई पहुचे मंत्री श्री सुमन ने आगे कहा: “डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की शिक्षाएं अब भी विश्व स्तर पर बहुत प्रासंगिक हैं. सभी के लिए समानता की आवश्यकता है. हम बिहार में इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

रेवती: अचानक लगी आग में चार परिवारों के घर जलकर हुए राख, एक महिला बुरी तरह झुलसी

रामपुर मशरीक गांव के कटान विस्थापित एक दर्जन परिवार छपरा सारीब ग्राम सभा में बसे हैं. इसी बस्ती निवासी बली यादव के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई. जो तेज पछुआ हवा की वजह से विकराल रूप धारण करते हुए आसपास की झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते. तब तक आग ने बली यादव,सुदर्शन यादव,संतोष यादव तथा कमलेश यादव की एक दर्जन झोपड़ियों को अपने जद में लेकर सामान सहित राख कर दिया.

बलिया के सभी ग्रामपंचायत भवनों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का हुआ आयोजन

सीएससी मुख्यालय के अधिकारी अविनाश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर भारत सरकार द्वारा किसानों हेतु समय-समय विभिन्न योजनाएं लाई जाती हैं लेकिन जागरूकता की कमी के कारण योजना का लाभ किसानों को नहींं मिल पाता. इसी प्रयोजन से भारत सरकार के द्वारा पूरे देश भर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके तहत बलिया ज़िले में पंचायत राज विभाग द्वारा जिले के समस्त पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के सहयोग से किसान सभा का आयोजन किया गया.

आगजनी की घटना में डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित सारा सामान जलकर राख

आग लगने की घटना में दयाशंकर राजभर ,शिव शंकर राजभर ,अनीता देवी, गुजेश्वरी देवी ,रामा शंकर राजभर ,भोला राजभर ,प्रिंस राजभर, सोनू राजभर के रियायसी झोपड़ी जलकर खाक हो गई. झोपड़ी में रखा गया सारे गृहस्थी का सामान कपड़ा ,अनाज, पलंग, बेड ,बिस्तर सब जलकर खाक हो गया.

बलिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, पत्रकार को सरे राह पीट कर किया अधमरा

पत्रकारों पर हो रहे हमले निंदनीय व घृणित है. ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

आग लगने से दो दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

मौक़े पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग स्थल तक संकरा रास्ता होने के कारण नहीं पंहुच पायी लोग अपने स्तर से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थें. आग की लपटे चक्की दियर , व भोजपुरवा तक पंहुच जाने से खड़ी फसलें व झोपड़ियों को जला दिया हैं.

Teak and fruit plants year after fire

आग लगने से सागौन और फलों के पेड़- पौधे जल कर हुए खाक

सिकंदरपुर, बलिया. नवानगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा करमौता में शनिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में जहां सागौन के 400 से अधिक पौधे जल कर नष्ट हो गए वहीं अमरूद, आम, …

स्व. बच्चा पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पी डी इंटर कॉलेज गायघाट में पूर्व मंत्री स्व बच्चा पाठक की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक दलों का अनोखा संगम दिखा. श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वर्गीय पाठक को पार्टी से ऊपर उठकर सब के सुख दुख में शामिल रहने वाला राजनीतिक व्यक्ति बताया. श्री चौधरी ने कहा कि मैं जब तक जीऊंगा उनके राजनीति को आगे बढ़ाने का काम करता रहूंगा.

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया. कनिष्ठ सहायक ममता पाठक को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले. उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि ममता पाठक के अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएं.

बेल्थरारोड: बाग में लगी भीषण आग

सूचना है कि फायर ब्रिगेड का कोई वाहन खाली नहीं मिला. जिससे कि यहां पर लगी आग पर कंट्रोल पाया जा सके. इस घटना को सुनकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल व 112 डायल पुलिस मौके पर मौजूद मिली. अस्पताल प्रशासन की ओर से आधा इंच की प्लास्टिक की पाइप से आग बुझाने का प्रयास देखने को मिला.

ग्राम पंचायतों में विकास की योजनाओं पर चर्चा

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम योजना, मनरेगा, कोविड 19, कृषि संबंधी योजना, पेंशन योजना, विकास कार्य तथा क्षेत्र पंचायत के कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. तथा ग्राम पंचायतों में सरकारी धन का उपयोग कर बिना भेदभाव का विकास कार्य करने पर जोर दिया गया.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ना होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को राजकीय बलिया गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहां अधीक्षिका के नहीं मिलने और वहां की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मु.मुमताज को कड़ी फटकार लगाई. चेतावनी देते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था पर नजर रखें. अन्यथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने वहां बने भोजन को खुद चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा और सुधार करने के निर्देश दिए.

शेरे पूर्वांचल बच्चा पाठक की पांचवीं पुण्य तिथि मनाई, दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे शेरे पूर्वांचल बच्चा पाठक के पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर कदम चौराहा के परिसर में कही सभी दल पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम के संयोजक सियाराम यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र कुमार पाठक टुनजी के नेतृत्व में स्वर्गीय बच्चा पाठक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्मृतियों को याद करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया.

आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन कुंवर विजय सिंह पप्पू ने किया

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सहाबुद्दीन एवं अशोक चौबे ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा फलों एवं हरी सब्जियों का स्टाल लगाया गया था जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन की जानकारी दी जा रही थी. देर से पहुंचे सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बच्चों को अन्न प्रासन व गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी से गोद भराई की.

स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीरवर कुंवर सिंह की स्मृति में स्मारक बनाने का लोगों ने लिया संकल्प

स्वतंत्रता संग्राम के नायक वीरवर बाबू कुंवर सिंह को याद करते हुए इस जगह पर स्थित 12 कट्ठा भूमि पर उक्त स्थल की मिट्टी को लेकर जुटे लोगों ने संकल्प लिया कि यहां कुंवर बाबू की स्मृति में एक आकर्षक स्मारक निर्मित कराया जाएगा.

पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व, चुनैतियां और समाधान विषयक गोष्ठी का आयोजिन

कुंवर सिंह पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि साम्राज्यवाद की कुत्सित मानसिकता से ग्रस्त कुछ देश पृथ्वी को जीवन विहीन करने पर तुले हैं. चीन और वियतनाम तथा रूस व यूक्रेन के वर्तमान हालत का जिक्र करते हुए कहा कि यह हालात प्रकृति, पर्यावरण व मानव सभ्यता सभी के लिए घातक साबित हो रही है.

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा युवक

कोतवाली क्षेत्र के कोप निवासी उमाशंकर यादव (34) पुत्र स्व. हरिहर यादव नि सब्जी से संबंधित किसी कार्य करने  मंडी परिसर में गया हुआ था और वहां लघुशंका करने के लिए जैसे ही मंडी परिसर के मैदान में पहुंचा वहां पहले से ही हाईटेंशन का तार टूटकर लटक रहा था जिसका ध्यान उसने दिया नहीं और उसके चपेट में आकर झुलस गया. लोगों ने बांस के सहारे उसे विद्युत तार से अलग कर अस्पताल पहुंचाया.

विधायक ने सीएम से राजकीय महिला डिग्री कालेज खोलने की मांग की

केतकी सिंह ने सीएम को बताया की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में एक भी राजकीय महाविद्यालय नहीं हैं इसलिए क्षेत्र में राजकीय महिला डिग्री कालेज की स्थापना कर दिया जाए तो बालिकाओं को उच्च शिक्षा में लाभ मिलेगा. दियराचंल के इलाके में उच्च प्राथमिक विद्यालयों को हाईस्कूल व इंटर तक की पढ़ाई के लिए उच्चीकृत करने की मांग किया.

पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नौवें दिन धरना, राम गोविंद व जयप्रकाश पहुंचे धरना स्थल

सदर तहसील भरौली, नरही व चितबड़ागांव के पत्रकारों का एक बड़ा समूह क्रमिक स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को धार दिया. वक्ताओं ने निर्दोष पत्रकारों की रिहाई की मांग करते हुए भ्रष्ट अफसरों के निलंबन की मांग की.

केसीसी का लाभ उठाएं किसान: सीडीओ

किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि के लिए ऋण दिया जाता है. हर एक किसान को इसका लाभ सुनिश्चित कराया जाए. सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए समस्त प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें.