बलिया में याद किए गए मध्यकालीन संत साहित्य के विद्वान आचार्य परशुराम चतुर्वेदी

आचार्य चतुर्वेदी मध्यकालीन संत साहित्य के विद्वान के रूप में सम्मानित हैं. श्रीमती सूरजा देवी एवं राम छबीला चतुर्वेदी के पुत्र के रूप में आचार्य परशुराम चतुर्वेदी का जन्म बलिया जनपद के जवही ग्राम में आज ही के दिन हुआ था. पेशे से वकील होने के बावजूद आपका मन साहित्य साधना में रमा और आपने विद्वता का शिखर छूआ.

महिला को पीठ पर मारी गोली, हालत गंभीर

महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई. नवादा निवासी सविता देवी 35 वर्ष पत्नी हरिश्चंद्र अपने घर की चार महिलाओं के साथ टहलने गई थी. महिला टहल कर वापस घर आ रही थी घर से तीस मीटर की दूरी पर अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी जो गोली सविता देवी की पीठ पर जा लगी. गोली लगते ही आसपास की महिलाएं कुछ समझ पाती है तब तक सविता जमीन पर गिर पड़ी.

दलित नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस पर समझौता का दबाव बनाने का लगाया आरोप

सीओ सदर शिवराम कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पास्को एक्ट, बलात्कार एवं एस सी एस टी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया तथा सोनू जायसवाल को जेल भेज दिया गया. पिता ने आरोप लगाया कि कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर तैनात कारखास सिपाही मेरे ऊपर दबाव बना कर सुलह कराना चाहता था.

कुलपति की पुस्तक ‘गर्भ संस्कार: एक उत्कृष्ट परंपरा’ का राज्यपाल ने किया विमोचन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में एक संस्कार गर्भ संस्कार भी है. इस संस्कार को आत्मसात करके हम शिशु के अंदर अच्छे संस्कार प्रदान कर सकते हैं. गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है. अधिकतर महिलाएं जागरूकता के अभाव में इस पर ध्यान नहीं देती हैं. उनका मानना है कि भ्रूण से शिशु के साथ उसके संस्कार का भी जन्म होता है.

लगातार पांचवीं बार प्रबंधक बने अनूप कुमार हेमकर

कार्यकारिणी में पुनीत गुप्त, संजय वर्मा सिंटू, कृष्णकांत वर्मा, विवेक मोदनवाल, अंचल वर्मा, अमित सिंह, धन्नू सोनी सदस्य चुने गये. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए. हेमकर के प्रबंधक चुने जाने के बाद उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. साथी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया तो वही प्रबंधक के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

बेल्थरा रोड: लावारिस ब्रीफकेस मिलने से मचा हड़कंप

बेल्थरारोड के बस डिपो के सामने एक व्यक्ति ने रविवार की प्रातः एक दुकान के सामने एक अटैची रख कर गायब हो गया. पड़ोस के दुकानदार ने मना किया तो उसने कहा कि मैं अभी बस डिपो से आ रहा हूं. यह कह कर वह अटैची छोड़ चला गया. उस व्यक्ति के कुछ देर बाद भी उसके वापस न आने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी. लोग आशंकित होकर भयभीत होने लगे.

रेवती: नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ का समापन

यज्ञाधीश राजीव रंजन जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से वायुमंडलीय वातावरण शुद्ध होता है तथा यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं. कहा कि कलिकाल में भगवन नाम संकीर्तन मात्र से परमगति की प्राप्ति संभव हैै.

चलो गांव की ओर योजना के अंतर्गत दी गई विभिन्न जानकारी

स्थानीय विकासखंड रेवती के ग्राम सभा सिंगही अंतर्गत शुक्रवार की देर सायं भारतीय स्टेट बैंक शाखा सहतवार द्वारा आयोजित रात्रि शिविर (चलो गांव की ओर) में स्थानीय नागरिकों को क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार ने शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, गोल्ड लोन ,स्वयं सहायता समूह इत्यादि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया

रसड़ा: नर्सिंग होम पर उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग की टीम के साथ की छापामारी, मचा हड़कंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला मरीजों से रुपया लेकर इलाज कराने और बाहर ले जाकर इलाज कराने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक आशा बहु द्वारा कमीशन के चक्कर में बाहर ले जाकर इलाज कराए जाने की शिकायत पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव द्वारा अभी जांच चल ही रही थी की शनिवार की सुबह इलाज के लिए आई कोटवारी निवासी ममिता राजभर पत्नी राकेश कुमार से दो हजार रुपया लिए जाने पर मामला तुल पकड़ लिया.

बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान- डीएम

अभिभावकों से बातचीत के उपरांत जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्हें मेहनत करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेहनत करेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि वह स्कूल की साफ सफाई और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें. बताते चलें कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी ने गोद लिया हुआ है.

आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, दसवीं में आंचल और बारहवीं में सलोनी रही अव्वल

कक्षा दसवीं से विद्यालय के कुमारी आंचल 98.67% अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है.  विकास गुप्ता 95.6% अंको के साथ दूसरा स्थान मिला है, जबकि रीनी सिंह 95% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. विशेष सिंह 92.6%, सौम्या आनंद 91%अंक, दीपमाला वर्मा 90%, आयुष गिरी 90.5%, ऋषि राज सिंह 88%, आकांक्षा सिंह 85%, आस्था राय 83% के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की.
बाहरवीं से सलोनी भारद्वाज 95%, सिमरन सिंह 93%,
सलिनी 88% अंको के साथ उत्तीर्ण की.

युवाओं को रोजगार सृजन हेतु बैंक ऋण सुविधा, जिला ग्रामोद्योग विभाग ने की पहल

जनपद के इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आनलाईन www.kviconline.gov.in Agency KVIB के माध्यम से भर सकते है.

ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत, एक घंटे बाद बच्ची ने भी तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूजा शर्मा की शादी चंदौली जिला के निवासी जितेंद्र शर्मा से हुई थी. वर्तमान समय में वह अपने मायके पंचमा गांव आई हुई थी शनिवार की सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर डीलक्स हॉस्पिटल पहुंची थी जहां पर जनों की सहमति से आधे घंटे में ही उसका ऑपरेशन कर दिया गया. ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता मौत हो गई. उसकी मौत को लापरवाही का नतीजा बताते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया.

बागी बलिया के लाल ने बिहार में जाकर लहराया परचम

डॉ धीरज कुमार पांडे को वर्ष 2015 में समस्त स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय का सर्वोच्च पुरस्कार (चांसलर मेडल) माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों से प्रदान किया जा चुका है तथा इन्होंने राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में कई बार प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव के साथ जनपद का नाम रोशन किया है. अभी वर्तमान में ये कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक नागपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं इनके द्वारा अभी तक 20 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित किये जा चुके हैं.

बेल्थरारोड: आर्मी जवान का ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उभांव थाना क्षेत्र के भिंडकुण्ड कुर्मिपुरा गांव निवासी राकेश पटेल पुत्र हर्षनारायन 2003 में आर्मी में भर्ती हुए थे. वर्तमान में मथुरा में कार्यरत थे. बुधवार की रात्रि ड्यूटी के दौरान अचानक ब्रेन हेमरेज होने पर अन्य साथी जवानों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसकी सूचना उभांव पुलिस के माध्यम से राकेश के परिजनों को गुरुवार की शाम दी गयी. शुक्रवार को सेना के जवान का पार्थिक शरीर पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया.

बांसडीह : त्योहारों को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि व्रत व त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शंकर का मास है. सभी क्षेत्र के मंदिरों पर पुलिस अपनी ड्यूटी में रहेगी. कही भी दर्शन आदि चीजो के लिये कुछ गड़बड़ी न हो. नगर व कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में निकलने वाले तजिया जुलुस शांति पूर्वक निकले कही कोई अप्रिय घटना न हो. नगर पंचायत के कर्मियों को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ हो.

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित, प्रशांत चौहान द होराइजन में रहे अव्वल

गड़वार स्थित द होराइजन स्कूल का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा विज्ञान वर्ग में प्रशांत चौहान ने 92% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि राहिल जमीन 89.4 परसेंट और मिस्कत तहरीम एवं वन पटेल (ओने पटेल) 88.6% के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

रेवती: द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दबगर मुहल्ले में खुशी की लहर, बांटी मिठाई

रेवती नगर के भाजपा नेता मुकेश पाण्डेय व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर के दबगर मुहल्ले में अनुसूचित जनजातियों के बीच मिठाईयां बांटी गई.

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

सिवानकला में स्थित एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा. इसमें हाई स्कूल में दीपू यादव 92.8% अभिषेक यादव 92.6% व अंकित यादव ने 92% अंक प्राप्त किया वहीं इंटरमीडिएट में आकृति तिवारी 95.6% , ईशा गुप्ता 92.8%, नाजिया परवीन 90% परसेंट प्राप्त किया.

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा और शास्त्री में प्रवेश प्रारंभ

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया बलिया के प्राचार्य डाक्टर अरविन्द राय ने बताया कि इक्छुक छात्र -छात्राएं महाविद्यालय से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रवेश करा लें. सीटों की संख्या सीमित होने के कारण पहले आये, पहले पाए की तर्ज प्रवेश होगा.