प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री

ब्रह्माकुमारी बहन पुष्पा दीदी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी हमारी संस्था ने बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर सेवा भाव किया और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना किया कि सभी भाई बहनों का जीवन स्वस्थ और समृद्ध रहे. सभी लोग खुशहाल रहें.

शिक्षक दिवस पर समाज के नव निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्रेय मिश्र उपजिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना भी की.

द होराइजन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

–डॉ  सर्वपल्लीराधाकृष्णन के चित्र पर प्राचार्य संजय सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए बलिया. द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के …

शिक्षक दिवस पर बलिया के 44 शिक्षक हुए सम्मानित

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी अध्यापक अपने दायित्वों को समझें और उसका निर्वहन ईमानदारी से करें.

मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

माननीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने जीआईसी बलिया में बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री प्रदान की. यह बाढ़ प्रभावित लोग गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण विस्थापित होकर विद्यालय में रह रहे थे.

जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व हवाई फायरिंग की गयी जिसमें पांच लोग घायल हो गये. जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुयी है. इस बारे में सीओ बांसडीह से पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में है. मामले की जांच चल रही है.

देवेन्द्र पीजी कालेज के परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

डाॅ. शिवाकान्त मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है. आज संसार में जो ज्ञान का आलोक फैला है, उसका श्रेय शिक्षकों को ही जाता है. समूचे जगत में शिक्षक पूज्य है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विभाग ने कराया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला संयोजक ओंकार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है. हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम सभी अपने जमीन पर वृक्ष लगाएं, उसकी आंखों रक्षा करें अपने घर से निकलने वाले गन्दे पानी को अपने ही जमीन में निस्तारित करें ताकि गन्दा पानी नालियों से होकर नदी में न जाये व नदी प्रदूषित न हो.

महात्मा गांधी इण्टर कालेज खण्दवा में केक काटकर मनाया गया डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन

शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को महात्मा गांधी इण्टर कालेज खण्दवा पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कौशल ने केक काटकर और चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

योगेंद्र प्रसाद सिंह को मिला बांसडीह कोतवाली का प्रभार

पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने रविवार की देर शाम दो निरीक्षकों का तबादला कर दिया. जिसमें बांसडीह थाना कोतवाली का प्रभार योगेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को संभाल लिया.

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

कार्यक्रमको संबोधित करते हुए जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक गौरव से परिचित कराते हुए उनके अंदर संस्कार का बीजारोपण करना चाहिए एवं संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप एक आदर्शवाद चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज का स्थापना करनी चाहिए.

बेल्थरारोड: 100 से अधिक ट्रक चालकों को निशुल्क चश्मे का वितरण

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चालकों की आंख की रोशनी कम होना कारण माना है. इसे  देखते हुए केंद्र सरकार ने ट्रक चालकों के नेत्र परीक्षण के बाद उन्हें निःशुल्क चश्मा प्रदान किए जाने का स्कीम चलाई है.

राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में किसान पीजी कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदीय अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि थे.

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शासन के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस पर आज पांच सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे.

कराटे चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट को विधायक केतकी सिंह ने किया सम्मानित

नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 में स्थित संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ के प्रांगण में शनिवार के दिन मद्धेशिया कांदू समाज के तत्वाधान में बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया.

घायलों का फार्मासिस्ट ने किया इलाज, डॉक्टर रहे नदारद, डीएम ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सीएचसी बांसडीह पर घायल मरीजों को फार्मासिस्ट द्वारा इलाज करनेऔर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के अनुपस्थित को गंभीरता से लिया है और इसके जांच के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है.

रसड़ा: संत शिरोमणि बाबा गणीनाथ जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नगर के पुरानी संगत गणिनाथ मंदिर पर मधेशिया समाज के कुल देवता संत शिरोमणि बाबा गणीनाथ जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

रक्षा मंत्री ने सात्विक को भेजा बधाई संदेश

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर् लाल के पौत्र तथा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार का भतीजा सात्विक कुमार इस वर्ष लक्ष्मीबाई स्कूल लखनऊ से सी बी एस सी हाई स्कूल की परीक्षा मे 97 प्रतिशत अंक पाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है.

डीएम ने समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, 125 मामलों में 5 का त्वरित निस्तारण

शनिवार को डीएम सौम्या अग्रवाल का जिले में पदभार के बाद बांसडीह में पहला समाधान दिवस रहा. इसकी अध्यक्षता डीएम ने की. तहसील सभागार स्थित में समाधान दिवस के दौरान 125 मामलों में 5 का त्वरित निस्तारण भी हुआ.