Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • नए कोरोना संक्रमितों में बलिया शहर और रसड़ा के लोगों की तादाद ज्यादा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

नए कोरोना संक्रमितों में बलिया शहर और रसड़ा के लोगों की तादाद ज्यादा

रानीगंज बाजार के सुनार पट्टी की दुकानें खोलने का निर्देश, सीएचसी रेवती, पीएचसी कुसौरीकला, मुरलीछपरा और मनियर सील
News Desk 24 July, 2020 1 minute read

वीरेंद्र नाथ मिश्र

बलिया। कोरोना संक्रमितों की जांच में भी अब तेजी आ चुकी है. इस व्यवस्था से ज्यादा लोगों की जांच होने के साथ ही पॉजिटिव केस भी उसी अनुपात में आ रहे हैं. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश के बाद कोरोना मामले में बहुत कुछ बदलाव हुआ है. बृहस्पतिवार को जिले में 87 नए पॉजिटिव मरीजों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने जारी की. नए मरीजों में बलिया शहर और रसड़ा कस्बे में सर्वाधिक मरीज मिले हैं.

इसे भी पढ़ें – बृहस्पतिवार को बलिया जिले में 87 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए

बृहस्पतिवार को नए मिले पॉजिटिव केसों में रामपुर उदयभान नई बस्ती में सात, बनकटा में सात, स्टेशन चौक रोड में छ्ह, डीपी ज्वेलर्स एक, कला निकेतन में एक, महाबीर घाट में दो, विजयीपुर में तीन, जापलिनगंज में पांच, मिड्ढ़ी में दो, मिड्ढ़ी पश्चिमी में एक, राजपूत नेउरी में चार, कदम चौराहा एक, आरबीएसके टीम से एक, कृष्णानगर में एक, शास्त्री नगर में दो, आयुर्वेदिक कालोनी सिविल लाइन में चार, निधरिया में दो, आदर्श रेलवे कालोनी में आठ, जिला कारागार में 12, विशुनीपुर में एक, कोतवाली बलिया में एक, आवास विकास कालोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, तिखमपुर में एक, सोनबरसा में एक, मुरलीछपरा में एक, रेवती सीएचसी में एक तथा रसड़ा क्षेत्र के उत्त्तर पट्टी वार्ड नं. 2 में एक, पूरब मोहल्ला में एक, बजाजी मुहल्ला में सात, गुदरी बाजार में एक तथा रसड़ा एसबीआई में एक केस हैं.

सीएचसी रेवती, पीएचसी कुसौरीकला, मुरलीछपरा और मनियर सील

सीएचसी रेवती पर कार्यरत महिला चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कम्प मच गया. सीएचसी रेवती और पीएचसी कुसौरीकला दोनों अस्पताल सील कर तीन दिन के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी गई. महिला चिकित्साधिकारी की 15 जुलाई को सैम्पलिंग जांच के लिए भेजी गई थी. गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी ड्यूटी तीन दिन सीएचसी रेवती और तीन दिन पीएचसी कुसौरीकला पर रहती है. आज पीएचसी कुसौरीकला पर आयी थी. रिपोर्ट की जानकारी होते ही तुरन्त बलिया लौट गईं. गुरुवार को दोनों अस्पतालों की सैनिटाइज किया जाएगा. शुक्रवार को उनके संपर्क में आए लोगों की सैम्पलिंग की जायेगी. इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गुरुवार को इस अस्पताल को भी सील कर दिया गया. पीएचसी मुरलीछपरा के फार्मासिस्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव गुरुवार को पॉजिटिव आते ही गुरुवार को अस्पतालकर्मियों में खलबली मच गयी. इसके बाद एहतियातन पीएचसी को सील कर दिया गया.

25 वार्डों को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए किल कोरोना अभियान का शुभारंभ

रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए किल कोरोना अभियान का शुभारंभ हुआ. अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के सभागार से संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने 12 टीमें गठित कर उन्हें जरूरी दवाओं की किट, पीपीआइ व रैपिड किट प्रदान कर रवाना किया. टीम दो दिनों में सभी वार्डों में डोर-टू-डोर जायेगी और एक वार्ड में लगभग 2500 लोगों की रैपिट किट के जरिये जांच करेगी. रिपोर्ट तुरंत मिल जायेगी. कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उन्हें होम आइसोलेशन किया जाएगा. एबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल भेजा जायेगा. इसके पूर्व किल कोरोना टीम को फाइनल ट्रेनिग दी गई. इस दौरान चिकित्सकों, सभासदों, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी, शिक्षकों, सफाई कर्मचारियों एवं टीम में शामिल सभी को जिम्मेदारियों का अहसास कराया गया. संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि दो दिन में टीम को शत-प्रतिशत योगदान देना है, ताकि रसड़ा को कोरोना से मुक्त किया जा सके. इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव सहित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बब्बन यादव, सीएचसी रसड़ा के अधीक्षक डा. वीरेंद्र कुमार, रसड़ा कोरोना प्रभारी डा. मुकेश वर्मा सहित अन्य चिकित्साधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

दिवंगत डिप्टी सीएमओ के पुत्र और पट्टीदार की भी रिपोर्ट पॉजिटिव

नगरा क्षेत्र के पड़री ग्राम निवासी, अवकाश प्राप्त डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश पांडेय की कोरोना से हुई मौत से अभी ग्रामीण खौफजदा तो थे ही इसी बीच उनके डॉक्टर पुत्र और उनके एक सगे पट्टीदार की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया है. संक्रमित डॉक्टर वर्तमान में मऊ जनपद के फतेहपुर मडांव स्थित सीएचसी के प्रभारी हैं. अवकाश प्राप्त डिप्टी सीएमओ की मौत के बाद या पहले जो भी सैंपलिग कराई गई है, वह सभी मऊ जनपद के फतेहपुर मडांव सीएचसी के माध्यम से ही कराई गई है. इसके चलते न तो स्थानीय अधिकारियों को ही इसका पता चल पाया है और न ही जिला प्रशासन के ही संज्ञान में है. आश्चर्य तो यह है कि मऊ जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक रिपोर्ट बलिया के स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजा है.

रानीगंज बाजार के सुनार पट्टी की दुकानें खोलने का निर्देश

उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल तथा एसएचओ संजय त्रिपाठी गुरुवार को रानीगंज बाजार में पहुंचकर यहां के कंटेंटमेंट जोन सुनार पट्टी की दुकानें खोलने का निर्देश दिया. जबकि यहां बाजार खोलने के लिए व्यापारियों की सहमति से बने रोस्टर में अगले सोमवार से कुछ बदलाव लाने का संकेत भी दिए.

बता दें कि बीते 11 जुलाई को आई रिपोर्ट में रानीगंज बाजार में आभूषणों का एक कारीगर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. उसके बाद 18 जुलाई को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए युवक के परिवार की एक 10 वर्षीया बालिका तथा एक 24 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया. नियमानुसार सुनारी मोहल्ला कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुए पॉजिटिव पाए गए युवक के घर से 250 मीटर चारों तरफ के रास्तों को बांस बल्ली से घेरकर सील कर दिया गया. दुकानों को बंद करने का निर्देश दे दिया गया.

बुधवार की शाम भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुड्डू, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र सर्राफ आदि उप जिलाधिकारी से मिले और करोना संक्रमित पाए गए लोगों के एल वन फैसिलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ जाने तथा घर पर होम कोरंटाइन रहने का हवाला देते हुए रानीगंज बाजार की बंद कराई गई सुनार पट्टी मोहल्ला के दुकानों को खुलवाने का अनुरोध किया.

इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी रानीगंज बाजार का पहुंच कर निरीक्षण करने के बाद सुनार पट्टी मोहल्ला की दुकानों को खोलने का निर्देश दिए. एक सवाल के जवाब में उप जिला अधिकारी ने बताया कि रानीगंज और बैरिया बाजारों के बहुत से व्यापारी दुकान खोलने और बंद करने के रोस्टर पर परेशानी की बात कर रहे हैं. यह रोस्टर व्यापारियों के सहमति के आधार पर ही बनाकर लागू किया गया था. व्यापारियों के सुविधा के लिए आगामी सोमवार से रोस्टर में इन लोगों की ही सहमति से कुछ परिवर्तन किया जाएगा.

बिल्थरारोड में पांच रोडवेज कर्मचारी और एक दवा दुकानदार पॉजिटिव

बिल्थरारोड कस्बे में स्थित रोडवेज बस डिपो के पांच कर्मचारियों के साथ ही एक दवा दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद लोग सकते में हैं. औपचारिकता निभाते हुए सिर्फ दवा की दुकान व बस डिपों को बांस-बल्ली से बैरिकेटिंग कर दिया गया है. हालांकि उक्त दोनों स्थानों के आसपास की दुकानें खुल रही हैं. लोगों का कहना है शासन की ओर से जारी गाइड लाइन में कंटेनमेंट जोन के आसपास करीब सौ मीटर की एरिया में आवागमन व दुकानों के खोलने पर प्रतिबंध लगाने का नियम है. हालांकि इसके बावजूद हॉटस्पाट क्षेत्र में दुकानों का खुलना लोगों की समझ से परे हैं.

Tags: बिल्थरारोड बैरिया मनियर मुरलीछपरा रसड़ा रानीगंज रेवती

Post navigation

Previous: SDM के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खंगाला मणिमंजरी का दफ्तर
Next: बलिया जिला जेल में 160 कोरोना पॉजिटिव, आज जिले में 202 नए संक्रमित मिले

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.