Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सभी विकास खण्डों में 2 मई को लगेगा किसान कल्याण कार्यशाला
  • ब्रेकिंग न्यूज

सभी विकास खण्डों में 2 मई को लगेगा किसान कल्याण कार्यशाला

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकार वार्ता कर दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
General Desk 23 April, 2018 1 minute read

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकार वार्ता कर दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

बलिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2 मई को प्रदेश के सभी 827 विकास खंडों पर किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित होगी. इसमें बेहतर उत्पादकता के आधार पर ब्लाक क्षेत्र के सात किसानों को सम्मानित किया जाएगा. इन सात किसानों में एक महिला व एक अनुसूचित जाति के किसान अनिवार्य रूप से होंगे. कृषि मंत्री सोमवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में प्रेस प्रतिनिधियों से मुखातिब थे. उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी को दुगना करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जी ने लिया है. इसी उद्देश्य से उन्होंने 2 मई को पूरे देश मे किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है. इसमें पशुपालन विभाग, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य व मधुमक्खी पालन के अलावा कृषि से जुड़े समस्त विभाग अपनी लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे. कृषि विज्ञान केंद्रों पर तैनात कृषि वैज्ञानिक भी कार्यशाला में मौजूद रहकर तकनीकी व एकीकृत खेती के बारे में बताएंगे.

उन्होंने कहा कि ‘कृषि की बात किसानों से’ कार्यक्रम के तहत किसान और कृषि वैज्ञानिक या कृषि अधिकारियों में सीधे संवाद होगा. उन्होंने जनपद के किसानों से इस कार्यशाला में अनिवार्य रुप से भाग लेकर लाभकारी जानकारी लेने की अपील की. साथ ही सम्मानित होने वाले प्रगतिशील किसानों के अनुभव से सीख लेने को कहा.

इस वर्ष डेढ़ गुना अनुदानित बीज देने का लक्ष्य

कृषि मंत्री श्री शाही ने बताया कि इस साल हमारी सरकार किसानों को डेढ़ गुना ज्यादा बीज अनुदान पर उपलब्ध कराएगी. खरीफ की फसल का आच्छादन 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि आज गेहूं का बेहतर समर्थन मूल्य हम दे रहे हैं. किसानों के खाते में सीधे पैसा मिल रहा है. बिचौलिए एवं दलाली खत्म हो गई है. इस पारदर्शी व्यवस्था से हर किसान खुशहाल है.

मोटे अनाज की पैदावार से बढ़ाएंगे किसान की आमदनी

कृषि मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार पौष्टिक आहार व किसान की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य के लिए मोटे अनाज की पैदावार के प्रति भी गंभीर है. इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय अनुसंधान संस्थान (इक्रीसेट) संस्था के साथ काम करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि 52 करोड़ रुपए खर्च कर मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मडुआ, सांवा, कोदो आदि को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे पोषाहार की कमी दूर होगी और बच्चों को बेहतर विटामिन व प्रोटीन मिल सकेगा. इसके लिए प्रदेश को 9 भागों में बांटा गया है. प्रत्येक भाग से एक-एक जिलों को लिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि अगले 4 साल में दस हजार हेक्टेयर में मोटे अनाज की पैदावार होगी. बताया कि गेहूं, धान से अच्छी कीमत मोटे अनाज की मिलती है और यह कम लागत में पैदा भी होता है. सरकार मोटे अनाजों के अच्छे बीज उपलब्ध कराएगी. इस प्रकार निश्चित रूप से किसान की आमदनी में इजाफा होगा. प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू आदि साथ थे.

अधिकारियों को दिए निर्देश

कृषि मंत्री ने क्रय केंद्रों का पारदर्शी संचालन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डिप्टी आरएमओ लगातार भ्रमण कर क्रय केंद्रों पर नजर रखेंगे. फेफना व नरहीं क्षेत्र में चना, मसूर की पैदावार को देखते हुए उधर भी चना, मसूर के लिए क्रय केंद्र संचालन के निर्देश दिए.

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री ने क्रय केंद्र बहेरी व सिकंदरपुर का किया औचक निरीक्षण
Next: प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.