Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जागरूकता से ही रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं : डीएम
  • Uncategorised

जागरूकता से ही रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं : डीएम

वरिष्ठ नागरिकों व व्यापारियों ने भी दिए सुझाव
General Desk 27 October, 2018 1 minute read

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुगत यातायात व सुरक्षित यात्रा के बताए तरीके

बलिया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. इसमें यातायात को सुदृढ़ बनाने व लोगों की सुरक्षा पर चर्चा की गई. प्रेशर हॉर्न, तेज रफ्तार, गाड़ियों का फिटनेस समेत हर हानिकारक पहलुओं पर अंकुश लगाने पर विशेष जोर रहा. बैठक से अनुपस्थित रहने वाले लोनिवि के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया.

जिलाधिकारी ने कहा, इस बैठक के अहम होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश स्तर पर होने वाली हर बैठक में प्रतिभाग करते हैं. सड़क सुरक्षा के मामले में अपने यूपी की स्थिति अन्य प्रदेशों की अपेक्षा खराब है. लोग जागरूक होंगे तभी इसमें कमी आ सकेगी. सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है कि यातायात नियमों के अनुसार चलें. समिति के महत्वपूर्ण अधिकारी लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के गायब रहने पर नाराजगी जताई .
एएसपी विजयपाल सिंह ने कहा कि नशा नींद और तेज रफ्तार घटनाओं के बड़ा कारण होती है. सिर्फ पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए भी लोगों को जागरूक होना होगा. सिटी मजिस्टेट डॉ विश्राम ने कहा कि अधिकांश मौत सिर में चोट के कारण होती है. फिर भी लोग हेलमेट पहनना मुनासिब नहीं समझते. कम से कम सभी बाइक सवार बिना हेलमेट के साथ ही सड़क पर निकलें. इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इससे पहले एआरटीओ आन्जनेय सिंह ने सड़क सुरक्षा के जरूरी मानकों की जानकारी दी.

व्यवधान डालने वाले अभिभावकों पर भी होगी कार्रवाई

डीएम ने विद्यालय संचालकों से आवाह्न किया कि स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को यातायात पालन करने के सेंस को भरा जाए. भरोसा दिलाया कि यातायात नियमों का पालन कराने में यदि किसी अभिभावक ने भी व्यवधान किया तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है. सभी विद्यालय संचालकों से यह सुनिश्चित कराने को कहा कि विद्यालय के वाहन पूरी तरह फिट हो.

वरिष्ठ नागरिकों व व्यापारियों ने भी दिए सुझाव

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों व व्यापारियों ने भी यातायात को सुदृढ़ बनाने से सम्बन्धित अपने सुझाव दिए. जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि वरिष्ठ नागरिक व व्यापारी गण भी हेलमेट लगाने, यातायात नियमों के अनुसार चलने की शुरूआत अपने यहां से ही करें और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनें. सड़क सुरक्षा में जागरूकता का ही अहम रोल होगा. बैठक में सीओ सिटी अरूण कुमार, कोतवाल शशिमौली पांडेय, यातायात निरीक्षक सुरेशचंद द्विवेदी, व्यापारी सुनील परख समेत सभी महत्वपूर्ण विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

सभी टैक्सी स्टैंड जाएंगे शहर से बाहर, अब यहां होगा स्टैंड

शहर में सुगम यातायात बनी रहे, इसलिए सभी टैक्सी स्टैंड शहर से बाहर जाएंगे. कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों व प्रबुद्धजनों संग हुई चर्चा के बाद हुई बैठक में स्टैंड की जगह निर्धारित हुई. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि फेफना की तरफ जाने वाली गाड़ियों का स्टैंड अब कटहल नाले के पास से माल्देपुर चला जाएगा. सिकंदरपुर रोड की तरफ जाने वाली गाड़ियों का स्टैंड अब कुंवर सिंह चौराहे पर नहीं, बल्कि बहादुरपुर में होगा. इसी तरह बैरिया रोड की तरफ की गाड़ियों का स्टैंड शीशमहल से कदम चौराहा व बासंडीह की तरह जाने वाली गाड़ियों का स्टैंड महुआ मोड़ व एनसीसी चौराहा से सीधे मंडी चला जाएगा.

महुआ मोड़ से मंडी का किराया होगा 7 रूपए

शहर के महुआ मोड़ से मंडी तक ई-रिक्सा चालकों व यात्रियों के बीच किराए को लेकर चर्चा हुई. तय हुआ कि महुआ मोड़ से मंडी तक का किराया 7 रूपए होगा. इससे ज्यादा किराया वसूलने वाले ई-रिक्सा चालकों पर कार्रवाई होगी. दरअसल, महुआ मोड़ से मंडी तक का पहले किराया पांच रूपए था. फिर बाद में अचानक ई-रिक्सा वालों ने दस रूपए कर दिया. इस अचानक बढ़े किराए से हर दिन झिकझिक होती रहती थी. इसकी शिकायत प्रशासन को भी मिलती थी.

Tags: बैठक यातायात सुरक्षा

Post navigation

Previous: पेड़ से गिरकर घायल अधेड़ का वाराणासी में इलाज के दौरान मौत
Next: वसुंधरा मार्केट में शार्ट सर्किट से लगी आग, 16 इलेक्ट्रानिक्स दुकानों में रखा करोड़ों का सामान जलकर राख

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.