धूमधाम से मनाई गई जयप्रकाश नारायण की जयंती, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सुशील मोदी भी शामिल हुए

जयप्रकाश नगर,बलिया. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वी जयंती उनकी जन्मभूमि उत्तर प्रदेश के जयप्रकाश नगर में धूमधाम से मनाई गई. लाला टोला ट्रस्ट पर भी लोगों ने जेपी की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए.

जयप्रकाश नगर के बगल में स्थित बिहार के लाला टोला में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 119वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ ही बिहार के मंत्रियों, सांसदों व नौकरशाहों ने लोकनायक के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। सभी ने जेपी के सपनों के अनुसार देश व समाज को बनाने का संकल्प दोहराया।

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांण्डेय, पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह, साकेत सिंह सोनू,अमिताभ उपाध्याय सहित दर्जनों नेताओं व विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने जेपी के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बिहार में पंचायत चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण आमसभा का आयोजन नहीं हुआ। नेताओं ने भाषण से परहेज किया। संस्थान के सचिव आलोक कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

(जयप्रकाश नगर से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

 

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE