Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया विधायक का नया अवतार, कन्यादान देते वक्त भाव विह्वल हो गए
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

बैरिया विधायक का नया अवतार, कन्यादान देते वक्त भाव विह्वल हो गए

आमतौर पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले तथा गर्जन तर्जन करने के मामले में बहुचर्चित विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह विदाई में वर वधू को परंपरा के अनुरूप ढेर सारा उपहार दिए.
News Desk 6 July, 2020 1 minute read
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने आश्रम संकीर्तन नगर में मुसीबत की मारी, शरण में आई युवती का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्यादान कर विवाह करवाया.

बताते चलें कि बैरिया थाना क्षेत्र के ही एक गांव की एक युवती को धोखे से उसके परिजन दूसरे जाति के व्यक्ति के यहां विवाह के लिए ले गए. युवती को बिहार के कटिहार पहुंचाकर परिजन वापस लौट आए. उसी शाम युवती को जब यह पता चला कि उसका विवाह मल्लाह जाति के युवक से करने के लिए यहां पहुंचाया गया है, तो वह मौका देख कर उस घर से भाग निकली. कहीं पैदल तो कहीं कहीं किसी साधन से जैसे तैसे 3 दिन में वह वापस लौट आई. वह युवती ब्राह्मण जाति की है.

हालांकि इस बार वह अपने पिता के घर नहीं लौटी. लड़की पढ़ी लिखी है, लेकिन गरीब माता-पिता की संतान है. वह सीधे चांदपुर विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के घर पहुंच गई. बैरिया विधायक को अपनी सारी आपबीती उसने बताया. साथ ही सहायता भी मांगी. युवती को हर संभव मदद का भरोसा देकर विधायक उसे उसके पिता के घर भेजना चाहे. लेकिन युवती अपने पिता के घर जाने को तैयार नहीं हुई.

इसके बाद विधायक ने अपने पड़ोसी गांव शुभनथहीं के एक प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार में युवती को रखवाया. अपने सहयोगियों से परामर्श कर सिताबदियारा के एक संभ्रांत ब्राह्मण परिवार में पूरी बात बताकर विवाह का प्रस्ताव रखा. युवती से भी इस बारे में बात कर ली गई. सिताबदियारा के ब्राह्मण परिवार के लोग पहले लड़की को देखने की बात किए. शनिवार को आश्रम संकीर्तन नगर में लड़की को दिखाया गया.


बलिया जिले की लेटेस्ट खबरें

  • बांसडीह के एसडीएम बोले, मानव और वृक्ष के बीच अटूट सम्बन्ध
  • बलिया में डॉक्टर के बाद अब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में
  • कोडर क्षेत्र के दह ताल के किनारे स्थित है बाबा सैदनाथ शिव मंदिर
  • सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज
  • कमिश्नर ने सोशल आडिट की रिपोर्ट देने का आदेश दिया
  • मीट के मोल भाव में चाकूबाजी, एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफऱ
  • आज के कोरोना हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर समेत चार के पॉजिटिव होने की पुष्टि
  • गुरु पूर्णिमा को याद आए जब गांव वाले स्कूल के रामजी पंडित
  • महंगाई और बढ़ते अपराध के खिलाफ सपाइयों ने भरी हुंकार
  • विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि की जानकारी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
  • पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढोत्तरी के विरोध में राष्ट्रपति से गुहार
  • पेड़ से गिरे बालक की हालत गंभीर, हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
  • सच्चे कर्मयोगी थे पंडित अमर नाथ मिश्र
  • डीएम ने कहा, बरसात में नालों का बहाव सही रहे
  • अब तो गंगा मइया के भरोसे ही हैं द्वाबा के तटवर्ती ग्रामीण
  • डीएम के निर्देश पर बांसडीह तहसील प्रशासन एलर्ट, हर घर होगा सर्वे
  • बलिया में शुक्र की रात छह तो शनि की सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि

वर पक्ष की सहमति मिलते ही विधायक ने अगले ही दिन यानी आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खपड़िया बाबा के आश्रम संकीर्तन नगर में संपूर्ण वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोचार के बीच खुद कन्यादान देकर युवती का विवाह करवाया. सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए इस अवसर पर विधायक के सहयोगी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवाह कार्यक्रम में भाग लिया.

आमतौर पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले तथा गर्जन तर्जन करने के मामले में बहुचर्चित विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह विदाई में वर वधू को परंपरा के अनुरूप ढेर सारा उपहार दिए. सबसे महत्वपूर्ण बात कि वे इस मौके पर बेहद भावुक दिखे. इस अवसर पर बलिया लाइव से मुखातिब विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह बहुत ही भाव विह्वल होकर बोले कि मुख्यमंत्री विवाह योजना में इसी आश्रम परिसर में मैंने 700 से अधिक कन्याओं का कन्यादान किया है. जो मेरे भाग्य पर इतराने वाला अवसर होता है. लेकिन आज का यह क्षण मेरे जीवन का सबसे नाजुक क्षण है. सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लोग भरोसा करें यह सबसे बड़ी बात होती है. मैं आज अपने आपको धन्य हो गया समझ रहा हूं कि हमारे क्षेत्र की मुसीबत की मारी गरीब बेटी को यह विश्वास हुआ कि मैं सुरेंद्र नाथ सिंह के पास पहुंच जाऊंगी तो वहां मेरी मदद अवश्य करेंगे. यह भरोसा मेरे लिए दुनिया के किसी भी बड़े से बड़े पुरस्कार और सम्मान से बड़ा है.

Tags: बैरिया विधायक विवाह शुभनथहीं संकीर्तननगर सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: बांसडीह के एसडीएम बोले, मानव और वृक्ष के बीच अटूट सम्बन्ध
Next: बिना आम जन सहभागिता के पौधरोपण अभियान सफल नहीं हो सकता – डॉ. गणेश पाठक

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.