Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रहे छह वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से गिरकर और फिर उसी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
सारंगपुर निवासी विजय यादव का पुत्र अंजनी (6 वर्ष) अपने चाचा सुनील यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर सारंगपुर पुलिया के पास पहुंचा, चालक ने ट्रैक्टर को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान मासूम अंजनी असंतुलित होकर अचानक नीचे गिर पड़ा।
बच्चे को नीचे गिरता देख चालक सुनील बदहवास हो गया और वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वहीं पलट गया। दुर्भाग्यवश, बच्चा नीचे की सीमेंटेड सड़क और भारी भरकम ट्रैक्टर के बीच बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही घर की महिलाएं और अन्य परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और परिजनों से बातचीत जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


