Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • अब यूं ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज
  • Featured Story
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

अब यूं ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज

बीते साल इस महीने तक भीषण गर्मी पड़ने लगी थी. पारा भी कफी चढ़ गया था. किन्तु इस साल ठीक उसके विपरीत 15 अप्रैल से ही मौसम में अनिश्चितता व्याप्त है और रह - रह कर आँधी - तूफान के साथ बारिश भी हो जा रही है.
News Desk 2 May, 2020 1 minute read
Weather_Ballia_1

डॉ. गणेश पाठक

बलिया। बीते साल इस महीने तक भीषण गर्मी पड़ने लगी थी. पारा भी कफी चढ़ गया था. किन्तु इस साल ठीक उसके विपरीत 15 अप्रैल से ही मौसम में अनिश्चितता व्याप्त है और रह – रह कर आँधी – तूफान के साथ बारिश भी हो जा रही है. यही नहीं भयंकर ओले भी पड़ रहे हैं और आकाशीय बिजली का भी प्रकोप जारी है. मौसम की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इस तरह की स्थिति 15 मई तक बरकरार रह सकती है.



अब प्रश्न यह उठता है या यों कहें कि लोगों के मन में भी यह भी शंका उठने लगी है कि कहीं यह कोरोना का प्रभाव तो नहीं है. लेकिन मेरी समझ से हर बात को कोरोना से जोड़ देना अच्छी बात नहीं है और खास तौर से तब तक, जब तक उसका कोई वैज्ञानिक आधार न हो. लेकिन यह प्रश्न तो स्वाभाविक है कि मौसम में ऐसा परिवर्तन क्यों हो रहा है?

यदि भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर देखा जाए तो अप्रैल- मई का महीना मौसम का संक्रमण काल होता है. इसके चलते कुछ विशेष भौगोलिक परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आता है. यह प्रक्रिया हर साल होती है. किन्तु ग्लोबल वार्मिंग में बदलाव के चलते परिस्थितियाँ विशेष रूप से बदलती रहती हैं. इस वर्ष कोरोना के चलते बरते जा रहे एहतियात के प्रभाव से पर्यावरण के प्रत्येक पक्ष में बेहद सुधार हुआ है. जिसके कारण मौसम भी अपने मूलरूप में अपना प्रभाव दिखा रहा है. वैसे 15 अप्रैल से 15 मई का समय में एक विशेष प्रकार का आँधी- तूफान “काल बैसाखी” आता है, जिसके प्रभाव से मौसम में भयंकर उथल – पुथल होती है. इस वर्ष यह मौसमी बदलाव कुछ ज्यादा ही सक्रिय है.



आया ‘काल बैसाखी’: तबाही संग मौसम भी होगा खुशनुमा

पश्चिम बंगाल, ओडिसा, पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश सहित अधिकांश उत्तरी भारत के क्षेत्रों में 15 – 30 अप्रैल के मध्य मौसम एक विशिष्ट रूप में करवट बदलता है, जिसके तहत तात्कालिक प्रभाव से आँधी, बिजली की कड़क, ओला गिरना एवं वर्षा होने जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होकर भीषण तबाही मचाने के साथ ही साथ मौसम को भी खुशनुमा बना देती है. इस तरह के आँधी तूफान को बोल – चाल की भाषा में ‘काल बैसाखी’ (बैसाख का काल) कहा जाता है, जबकि मौमम वैज्ञानिक इसे ‘नार वेस्टर्स’ कहते हैं.

वैसे देखा जाय तो ‘काल बैसाखी’ नामक यह आँधी -तूफान मानसून आने से पहले तक एक वायुमण्डलीय अस्थिरता की दशा होती है, जिसमें वायु की गति तेज हो जाने पर यह तूफान विनाशकारी भी हो जाता है. अल्प समय में ही ऐसे तूफानों से काफी क्षति हो सकती है, इसीलिए इसे काल बैसाखी अर्थात बैसाख माह का काल कहा जाता है. काल बैसाखी के आगमन की पूर्व जानकारी दे पाना भी सम्भव नहीं होता है. इस समय होने वाली वर्षा की ‘मैंगो शावर’ भी कहा जाता है, क्यों यह वर्षा आम की फसल हेतु विशेष उपयोगी होती है.

काल बैसाखी उत्पन्न होकर भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्यों एवं बंगलादेश में भी सक्रिय हो जाता है, जहाँ इसे ‘नार वेस्टर्स’ या ‘नार्वेस्टर’ कहा जाता है. चूँकि यह तूफान ‘नार्थ ईस्ट’ में आता है एवं पश्चिम (वेस्ट) से होकर उत्तर-पश्चिम (नार्थ वेस्ट) की तरफ चला जाता है और उत्तर भारत में प्रवेश कर जाता है, इसलिए इस तूफान को नार्थ वेस्ट के मेल से ‘नार वेस्टर्स’ या ‘नार्वेस्टर’ कहा जाता है.

काल बैसाखी एक स्थानीय प्रकार का तूफान है जो स्थानीय मौसमी दशाओं के चलते अति तीव्र गति से अचानक विकसित होता है और चक्रवात की तरह एक बड़े क्षेत्र को प्रभावित करता है. इसीलिए इस तूफान का पूर्वानुमान लगाना या पूर्व चेतावनी देना संभव नहीं हो पाता है. काल बैसाखी आने का पहला संकेत यह होता है कि आकाश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में काले बादल छाने लगते हैं, जिसकी ऊपरी बाह्य रेखा धनुषाकार होती है. इस तूफान में हवा पहले धीरे-धीरे गति से आगे बढ़ते हुए पुनः तीव्र गति पकड़ कर तेज आँधी का रूप धारण कर लेता है. खास तौर से बंगाल की खाड़ी से होने वाली नमी एवं उसका प्रवाह ही काल बैसाखी की उत्पति का कारण बनता है. जब इस समय गर्मी एवं लू से वातावरण में अस्थिरता आ जाती है तो उस स्थिति में कम दबाव का क्षेत्र इन नमी युक्त हवाओं को अपनी तरफ खींचता है तो हवाएँ गर्म होकर ऊपर उठती हैं. रिक्त स्थान को भरने हेतु नम हवाएँ पुनः तेजी से उस रिक्त स्थान की ओर झपटती हैं और वह भी गरम होकर ऊपर तेजी उठते हुए आँधी के रूप में तूफान का रूप ग्रहण तबाही मचाते हुए आगे बढ़ती जाती हैं. काल बैसाखी तूफान प्रायः शाम को 5 बजे से रात 9 बजे के मध्य आती हैं और अलग- अलग स्थानों पर एक साथ या अलग- अलग समयों पर भी आ सकता है. काल बैसाखी की समाप्ति के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आती है, जिससे गर्मी से राहत मिलती है और मौसम दो – चार दिनों के लिए खुशनुमा हो जाता है.


काल बैसाखी 15 से 30 अप्रैल के बीच तीन – चार बार आ जाता है. इस वर्ष का पहला काल बैसाखी 18 अप्रैल को आया और कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल को अपने प्रभाव में लिया, जिसमें 58 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएँ प्रवाहित हुईं. हालाँकि इस तूफान से बहुत नुकसान नहीं हो पाया. काल बैसाखी में हवा की गति 50 से 90 किलोमीटर के मध्य या कभी-कभी 120 किलोमीटर तक हो जाती है. अलीपुर, कोलकाता स्थित भारतीय मौसम विभाग केन्द्र के अनुसार 23 अप्रैल तक दो-तीन बार काल बैसाखी आ सकता है.

उधर अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पूरे उत्तर भारत के मौसम में अस्थिरता का दौर चल रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एवं मौसम की भविष्यवाणी करने वाली अन्य एजेंसियों के अनुसार दो -तीनों दिनों तक आँधी-तूफान के साथ वर्षा हो सकती है एवं ओले भी पड़ सकते हैं, जिसकी शुरूआत 19 अप्रैल को बलिया सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में हल्की आँधी सहित वर्षा होकर एवं ओला पड़कर मौसम अपना मिजाज दिखा चुका है. आने वाले दिनों में भी मौसम की अनिश्चितता बरकरार रहेगी. इस समय होने वाली वर्षा रबी की फसल के लिए विशेष हानिकारक होगी.

(लेखक जाने माने पर्यावरणविद हैं)

Tags: बारिश मौसम

Post navigation

Previous: हक के लिए बड़ी ताकतों से टकराने में तनिक गुरेज नहीं किए शारदानंद अंचल
Next: होम क्वारंटाइन के दौरान युवक की मौत, गांव में दहशत

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.