Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • विश्व निर्माण में भारत के युवाओं की भूमिका अहम : डिप्टी सीएम
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

विश्व निर्माण में भारत के युवाओं की भूमिका अहम : डिप्टी सीएम

एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त के प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में डिप्टी सीएम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जला कर किया.
Central Desk 14 December, 2019 1 minute read
NagajiSchool_Ballia
  • नागाजी विद्यालय में केशव मौर्य ने एबीवीपी के 59वें प्रंतीय अधिवेशन का किया उद्घाटन

बलिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रान्त का 59वां प्रांतीय अधिवेशन नगर से सटे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में शुरू हुआ. एबीवीपी के इस तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.

 

 

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक युवाओं वाला देश भारत है. युवाओं के हाथ देश का भविष्य है. प्रदेश सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिसकी वर्तमान पीढ़ी को जरूरत है.

 

मौर्य ने कहा कि आज के युवा प्रतिभाशाली हैं. उनके सुझाव पर सरकार अमल करेगी. युवाओं की देश ही नहीं दुनिया के लिए बड़ी भूमिका है. पूरी दुनिया भारत के युवाओं के तरफ देख रही है.

महिला हिंसा पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा है. निर्भया, हैदराबाद और उन्नाव कांड जैसी घटनाएं सुनने को मिल रहीं हैं. सवाल उठाया कि इसके पीछे क्या कारण है. हमारे समाज में पहले एक रिश्ता होता था. इस परंपरा को बनाए रखने की जरूरत है.

 

उन्होंने कहा कि पहले गांव की एक बेटी पूरे गांव की बेटी मानी जाती थी. तब समाज में पवित्र रिश्ता था. यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मातृ शक्ति के प्रति आदर के भाव में गिरावट आई है. उनके प्रति फिर से सम्मान उभारने के लिए सरकार काम कर रही है.

 

मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को अपना बनाने की दिशा में देश बढ़ रहा है. जिस प्रकार से देश के कुछ हिस्सों में नागरिकता संसोधन बिल को लेकर आंदोलन चल रहे हैं, इसकी कोई जरूरत नहीं है.

 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 66 माह की केंद्र सरकार ने देश को आगे बढ़ाया है. विगत 35 माह में यूपी भी विकास की ओर अग्रसर है. हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को जोड़ा.

आज एक ऐसी सरकार बनी है जो किसी को चिकित्सा के अभाव में मरने नहीं देगी. इसी के तहत पांच लाख के इलाज की व्यवस्था की गई.कहा कि आज कान्वेंट विद्यालय के बच्चों की तरह सरकारी स्कूलों में भी बच्चों के लिए यूनिफॉर्म की व्यवस्था की गई है.

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नैतिक शिक्षा पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. आज प्राथमिक स्तर से ही नौतिक शिक्षा देनी जरूरत है. उत्तर प्रदेश में आज बच्चों के मन में यह भाव पैदा हुआ है कि वे पढ़कर कुछ कर सकते हैं.

 

 

स्वागत भाषण में प्रो. केएन सिंह ने कहा कि विश्व का सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी व्यक्ति निर्माण में लगा है. इस संगठन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श और मानक लोगों का समूह खड़ा किया है. विद्यार्थी परिषद वर्तमान का नागरिक बनाती है.

 

एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष राजशरण शाही ने कहा समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए एबीवीपी लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों को परिवार में बदलने की जरूरत है.

 

कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि सात दशकों के विद्यार्थी परिषद की यात्रा में अनेकों कीर्तिमान स्थापित हुए. कहा कि इस संगठन ने समाज के लिए अच्छा नेतृत्व दिया है. यह संगठन पूरे राष्ट्र में फैला हुआ है. जो राष्ट्र के निर्माण में निरंतर काम कर रहा है.

 

इसके पहले मुख्य अतिथि और सभी विशिष्ट अतिथियों को बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन सत्र के अंत में एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त की वार्षिक पत्रिका स्मृति मंजूषा का विमोचन डिप्टी सीएम ने किया.

इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, संसदीय राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, आशीष चौहान, प्रांत अध्यक्ष राजशरण शाही, प्रांत मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा, स्वागत मंत्री डॉ. धर्मात्मा नंद, नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी, नगर मंत्री रतन पांडेय, प्रशांत राय बंटी, अभिषेक राय, सौरभ सिंह रानू आदि थे. संचालन नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया. आभार डॉ. धर्मात्मा नन्द गुप्ता ने व्यक्त किया.

बोर्ड परीक्षा के टॉपरों के स्कूलों-घरों तक बनेगी पक्की सड़क

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने घोषणा की कि जो बच्चे बोर्ड परीक्षा में टॉपर होंगे उनके घरों तक हम पक्की सड़क बनवायेंगे. उस सड़क का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय से हाई स्कूल व इंटर में बच्चे टॉप करेंगे उस स्कूल तक भी पक्की सड़क सरकार बनाएगी.

खूब लगा भारत माता का जयकारा
एबीवीपी के प्रंतीय अधिवेशन में उत्साही कार्यकर्ताओं ने रह-रहकर भारत माता के जयकारे लगाए. इसमें बलिया कब कार्यकर्ताओं ने भृगु बाबा के भी जयकारे लगाए.

रूपेश सिंह की रेत पर उकेरी आकृतियों की रही धूम

 

 

नागजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्रांगण में मशहूर कलाकार रूपेश सिंह ने मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय व स्वामी विवेकानंद सहित महान विभूतियों की आकृति रेत पर बनाई थी. कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं व अन्य अतिथियों ने रूपेश की मेहनत को खूब सराहा. काफी देर तक यह सेल्फी प्वाइंट बना रहा.

Tags: माल्देपुर

Post navigation

Previous: लड़कियों की 1000 मीटर दौड़ में सम्भा प्रथम
Next: जिला जज ने लिया लोक अदालत का जायजा

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.