Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बेटियों का आगे निकलना महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बेटियों का आगे निकलना महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण

मां सरस्वती व पूर्व पीएम चंद्रेशखर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह शुरू किया. विवि का कुल गीत टीडी कालेज के संगीत टीचर अरविंद उपाध्याय ने गाया.
Central Desk 12 December, 2019 1 minute read
Convocation_Ballia4
  • चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • सामाजिक हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए आने की भी अपील

बलियाः जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में हुआ. इसमें राज्यपाल ने 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया.

उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य के साथ सफलता के मूल मंत्र भी दिए. सामाजिक हित से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए हर किसी को इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती व पूर्व पीएम चंद्रेशखर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद विवि का कुल गीत टीडी कालेज के संगीत टीचर अरविंद उपाध्याय ने गाया.

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने में बड़ी संख्या हमारी बेटियों की है. निश्चय ही यह बदलते भारत में महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रभाव अब सुदूर व पिछड़े क्षेत्र में भी दिखने लगा है.

पवित्र भूमि को किया नमन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बलिया के महापुरुषों और साहित्यकारों को याद कर संबोधन शुरू किया. उन्होंने कहा कि बलिया की धरती सामान्य धरती नहीं है. यहां का इतिहास गौरवशाली रहा है.

 

पौराणिक ऋषि मुनियों के साथ स्वाधीनता आंदोलन के नायकों की धरती है. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य परशुराम चतुर्वेदी, रघुनाथ शर्मा, केदारनाथ सिंह जैसे ख्यातिलब्ध साहित्यकारों के साथ पूर्व पीएम चन्द्रशेखर को भी याद किया.

 

समाज और राष्ट्र की रीढ़ है शिक्षा

शिक्षा समाज और राष्ट्र की रीढ़ होती है. शिक्षा की शक्ति से सरकार भली भांति परिचित है. पाठ्यक्रम से लेकर आधारभूत ढांचे तक में मूलभूत बदलाव किए जाएं, ताकि वैश्विक चुनौतियों और सामाजिक समस्याएं दूर करने लायक युवा पीढ़ी बन सकें.

यह भी ध्यान रखना होगा कि इस दौड़ में हम शिक्षा के बुनियादी लक्ष्य से भटक न जाएं. उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन परंपरा में शिक्षा को चारित्रिक प्रगति का माध्यम माना गया है. आज पूरी दुनिया भारतीय चिंतन प्रणाली की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है.

 

उन्होंने अध्यात्म को शिक्षा का अनिवार्य अंग बनाने की अपील की. उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि कक्षाओं में जीवन समाप्त नहीं होता बल्कि यहां से शुरू होता है. विवेकानंद को उद्धृत करते हुए कहा कि ‘पीछे मत देखो बल्कि आगे देखो‘.

 

 

राज्यपाल ने विवि कुल गीत के गायन को सराहा.उन्होंने कहा कि कुल गीत में कही बातों को सभी विद्यार्थी जीवन में भी उतारें.

 

ऐसे रोकें भोजन और पानी की बर्बादी

 

राज्यपाल ने शादी-विवाह में अन्न-जल की बर्बादी की तरफ भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा जितना आवश्यक हो उतना ही थाली में भोजन लेने का संकल्प लें तो 30 प्रतिशत अन्न बचेगा. इसी तरह पानी भी उतना ही लें, जितना पीना है.

 

परिषदीय स्कूल के बच्चे मेरे गेस्टः राज्यपाल

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे यहां मेरे गेस्ट के रूप में आए है. उनको मैने स्वयं बुलाया है. उन्होंने कहा कि सामान्यतया परिषदीय विद्यालयों के बच्चे गरीब परिवार के होते हैं. इनके पास कोई ऐसा साधन नहीं होता, जिससे ये बच्चे अपने पाठयक्रम के अलावा कुछ पढ़ सकें. ये बच्चे कभी टूर पर नहीं जा पाते होंगे.

 

इन्हीं सोच के साथ मैंने ऐसे बच्चों से मिलने और उन्हें कुछ भेंट करने के लिए आमंत्रित किया. कहानियों की दो-दो किताब दी गयी. इस तरह एक स्कूल में छोटी सी लाइब्रेरी हो गयी.

 

राज्यपाल के हाथों गिफ्ट पाकर चहके बच्चे

 

राज्यपाल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के 50 बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया. पुरस्कार के रूप में एक बैग और उसमें दो-दो कहानी की किताब, टिफिन, पेंसिल बॉक्स, बोतल आदि थी. राज्यपाल के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चे चहक उठे. पुरस्कार वितरित करने के दौरान राज्यपाल ने कुछ बच्चों से सवाल भी पूछे.

अभिभावक भी परखें एमडीएम की गुणवत्ता

राज्यपाल ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तायुक्त भोजन के लिए गांवों के प्रधानों और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों पर जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, बच्चों के अभिभावक या गांव के वरिष्ठ नागरिक भी यह देखें कि स्कूल वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक है या नहीं. यह जिम्मेदारी गांव के लोगों की भी है. उन्होंने प्राइमरी शिक्षा की मजबूती पर विशेष जोर दिया.

2025 तक भारत को बनाना है टीबीमुक्त

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि 2025 तक भारत को टीबीमुक्त बनाना है तो हम सबको टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेना होगा और छह महीने तक उनके पीछे रहकर टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए काम करना होगा.

उन्होंने यूपी के सभी विश्ववियालय से कुलपति को धन्यवाद दिया, जिन्होंने सात हजार बच्चों को गोद लिया है. उन्होंने कहा कि प्रयास हो कि सबसे पहले यूपी टीबीमुक्त बन जाए. पानी और जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के लिए यूनिवर्सिटी खास पहल करे.

देश की उन्नति युवा पूंजी में निहितः प्रो. सुरेंद्र

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा न सिर्फ ज्ञानदायी हो, बल्कि जीवन में विनम्रता और नौतिक मूल्यों का सृजन व संपोषण भी करती हो.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की उन्नति उस देश की युवा पूंजी में निहित होती है. उन्होंने विश्वास जताया कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ज्ञान-विज्ञान का सर्वोत्तम केंद्र के रूप में विकसित होगा.

कुलपति ने स्वागत भाषण में बताई विवि की पीड़ा

130 महाविद्यालयों वाले जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने बलिया को क्रांतिकारियों और विद्वानों की भूमि बताते हुए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया.

 

अपने स्वागत संबोधन में कुलपति ने हाल ही में विवि के जलप्लावन और अन्य समस्याओं पर राज्यपाल का ध्यान दिलाया. कुलाधिपति ने स्मारिका मंथन का विमोचन भी किया. इसके बाद कुलपति ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. संचालन डॉ. निशा राघव ने किया.

 

कुलपति और मेधावियों के बीच हुई प्रश्नोत्तरी

जेएनसीयू के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह और सभागार में उपस्थित मेधावियों के बीच प्रश्नोत्तरी का दौर भी चला. इस खूबसूरत लमहे को कुलाधिपति ध्यान से देख रहीं थीं. मेधावियों ने भी अपने ज्ञान और वाक्पटुता से अतिथियों का दिल जीत लिया.

 

वहीं, उपाधि प्राप्त करने के लिए आए मेधावी छात्र-छात्राओं के सिर पर पीली पगड़ी खूब फब रही थी. ऐसा लगता था मानो पूरा सभागार वसंतोत्सव मना रहा हो.

4035 को मिली उपाधि, इसमें 2682 छात्राएं

 

बहुद्देश्यीय सभागार में हुए जननायक चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में 4035 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई. इसमें 1353 छात्र व 2682 छात्राएं हैं. वहीं 27 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया गया, जिनमें सर्वाधिक 24 छात्राएं शामिल थीं. राज्यपाल ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की.

 

स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावी, बेटियों का दबदबा

जेएनसीयू के पहले दीक्षांत समारोह में 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिला. इसमें एमकॉम में नूर अफ्सां, एमएड में बिन्दू कुमारी, एमए प्राचीन इतिहास में प्रीति यादव, एमए अर्थशास्त्र में ज्योति गुप्ता, एमए शिक्षाशास्त्र में रेश्मा परवीन, एमए अंग्रेजी में पूजा वर्मा, एमए हिंदी में निधि पटेल, एमए भूगोल में सुगंती शर्मा, एमए मध्यकालीन इतिहास में सुंदरम सोनी, एमए गृह विज्ञान में शिवानी राय, एमए गृह विज्ञान (मानव विकास) में सीमा चक्रवर्ती, एमए सैन्यविज्ञान में आकांक्षा सिंह, एमए राजनीतिविज्ञान में प्रगति तिवारी, एमए मनोविज्ञान में मधु, एमए संस्कृत में मनीष तिवारी, एमए समाजशास्त्र में स्नेहलता, एमए उर्दू में फौजिया खातून, एमएससी बायो टेक्नालॉजी में दिव्यानी भारद्वाज, एमएससी वनस्पतिविज्ञान में रश्मि चैधरी, एमएससी रसायन विज्ञान में प्रियंका यादव, एमएससी गणित में मधु तिवारी, एमएससी जन्तु विज्ञान में मुन्ना यादव, एमएससी कृषि अर्थशास्त्र में मनीषा सिंह, एमएससी कृषि रसायन व मृदा विज्ञान में दीपिका मौर्य, एमएससी अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन में अंकुर सिंह, बीएड में पूजा गुप्ता, बीपीएड में बैजनाथ कुमार को स्वर्ण पदक मिला.

Tags: मेडल राज्यपाल विद्यार्थी वीसी

Post navigation

Previous: घर की छत से गिरकर बच्ची गंभीर रूप से घायल
Next: जमीन कब्जा मामले में हाई कोर्ट ने डीएम से मांगा स्पष्टीकरण

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

You may have missed

Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.