Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 24 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया : ददरी मेले में पांच दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन भी किसानों को आधुनिक खेती की नई-नई जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर के प्रधान वैज्ञानिक एके सिंह थे.उन्होंने किसानों के लिए फायदेमंद खेती के बारे में विस्तार से बताया.

बलिया: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को चौथी किस्त आधार के अनुसार नाम का संशोधन प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर करने के बाद ही भेजी जाएगी.जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि यह संशोधन 30 नवंबर तक ही किया जाना है. किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या तहसील कार्यालय से संशोधन करा सकते हैं.

श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महरेव (चितबड़ागांव) में चार दर्जन से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इसमें बड़ी सड़कों के अलावा आधा दर्जन पुल भी शामिल है. उन्होंने ठेंगड़ी भवन का भी लोकार्पण किया.

बैरिया : दुबेछपरा रिंग बंधा के टूटने से बेघर हुए इलाके के दर्जनों गांवों के कटान पीड़ितों ने रविवार को दुबेछपरा हनुमान मंदिर में महापंचायत की. उन्होंने कहा कि करोड़ों खर्च करने के बावजूद रिंग बंधे को बचाया नहीं जा सका.

• हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ ने अहम फैसला देते हुए पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों में नियमित स्वीकृत पदों पर आउटसोर्सिंग से हो रही संविदा भर्तियों पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के उमा देवी केस के बाद सेवा प्रदाता फर्मों से किस नियम से सरकारी विभागों में संविदा भर्तियां हो रही हैं? यह आदेश न्यायमूर्ति मुनीस्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव की पीठ ने याची मेसर्स आरएमएस टेक्नोसलूशन लि. की ओर से दायर याचिका पर दिए हैं.

• पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने घर के पिछले हिस्से के एक कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया. लालबहादुर यादव का रतसर-एकइल मुख्य मार्ग पर मकान है. मगर उनके परिवार को इसकी भनक तक नहीं लग सकी.

• पुलिस और पीएसी में सिपाही के 49,568 पदों पर भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के पहले फेज के डाकुमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

• उधर, पीएसी की सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के री-मेडिकल टेस्ट में हुई धांधली का वाराणसी कैंट थाने की पुलिस ने खुलासा किया. प्रकरण से संबंधित दीनदयाल राजकीय अस्पताल के सर्जन डॉ. शिवेश जायसवाल और नारायनपुर के आकाश बेनवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

• शुक्रवार की शाम खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जिगिरिसंड में दूल्हा शैलेष सिंह विक्की ने शादी से पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर नजीर बन गए. पीएम नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान से प्रभावित यह दूल्हा बग्धी पर बैठने से पहले सैकड़ों लोगों को कपड़े का थैले वितरित कर एक अनूठी मिसाल पेश की.

• शनिवार को शाहपुर टिटिहा गांवों में विधायक निधि से नवनिर्मित दो सीसी सड़कों के लोकार्पण हुआ. इस मौके पर बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का रास्ता गांवों से होकर जाता है.

• राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से किसानों को बिल्थरारोड कृषि मंडी परिसर में शनिवार को सब्जी रखने वाला प्लास्टिक का कैरेट बाक्स बांटा गया. बिल्थरारोड और सिकंदरपुर के बीच 150 कैरेट दिए गए.

• भाजपा मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं नगर पंचायत बिल्थरारोड चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और समर्थकों संग मिठाइयां बांटी.

• देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों के सम्मान में हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर को होगा. आयोजक सुशील सिंह ने बताया कि हाफ मैराथन शुभारंभ सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान से होगा. समापन रामलीला मैदान बरौली में होगा. यह प्रतियोगिता 18 किमी की होगी.

• आज दूसरे रविवार को ददरी मेले में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. इसको लेकर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से सतर्क है. शनिवार को भी मेले में भीड़ दिखी. लोग जल्दी से अपना कामकाज निपटा कर मेले की तरफ चल दिए.

• रसड़ा के राघोपुर-चंद्रवार मार्ग पर अठिला गांव के पास शनिवार की सुबह हुए हादसे में असंतुलित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में नगरा थाना क्षेत्र के नरही कचिटापुरा निवासी संजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि नगरा के ही तरगौली निवासी राहुल राजभर की मौत हो गई.

• उधर, नगरा-गड़वार मार्ग पर स्थित बाजार में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें चालक देवलाल और खलासी सोनू घायल हो गए. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे बिल्थरारोड से ट्रक चोकर और मैदा लादकर ले जा रहा था.

• शुक्रवार की रात बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में बोलेरो चालक घायल हो गया. रेवती के सहतवार मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में सड़क के किनारे झोपड़ी में सो रहे बसफोर परिवार के एक दर्जन सदस्य बाल बाल बच गए.

• उकछीं नहर के पास तीन संदिध लोगों को पूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है. पुलिस की माने तो मिसरौली और पकड़ी गांवों में हुई चोरी की घटनाओं को इन्होंने अंजाम दिया था. पुलिस के हत्थे चढ़े धन्नू मुसहर, बब्लू मुसहर, रमेश गड़वार थाना क्षेत्र के पलटा के रहने वाले हैं.

• तीन दिनी कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब मेरठ की टीम ने सहारनपुर को 23-18 के अंतर से हराकर अपने नाम कर लिया. प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक के मैदान में संपन्न हुए उक्त कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ और सहारनपुर की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और कबड्डी संघ की ओर से यह राज्य स्तरीय आयोजन हुआ.

• रामधनी कुंवर इंटर कालेज गोपालपुर, प्रावि पाण्डेयपुर और गौरा में नुक्कड़ नाटक और चलचित्र के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. रसड़ा के गोपालपुर में सफल शुरुआत कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक उत्तीर्ण पाण्डेय ने किया.

• ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर शनिवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने पुलिस लाइन में झंडारोहण किया. साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय और थानों पर भी झंडा दिवस का आयोजन किया गया. एसपी ने पुलिस के जवानों को फ्लैग लगाया. इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई.

• उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कुंवर सिंह इंटर कालेज में आयोजित हुई. इसमें 21 व 22 दिसंबर को महात्मा गांधी इंटर कालेज दलनछपरा में मंडलीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा ने कहा कि यदि संगठन मजबूत है तो ही कर्मचारी मजबूत है.

• मालीपुर क्षेत्र के मोलनापुर गांव स्थित प्राचीन डीहबाबा स्थान पर शनिवार को 21 दिवसीय पूजन आरंभ हुआ. पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने डीह बाबा पूजन का पूजन कर क्षेत्र को बुरी बलाओं और प्राकृतिक आपदा से बचाने की कामना की.

• क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चंद्रभान सिंह सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान सांसद ने क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की. इस मौके पर सांसद ने कहा कि उक्त भवन के निर्माण के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी.

Tags: बाइक बोलेरो मेरठ मौत रसड़ा सहारनपुर

Post navigation

Previous: सूबे का पहला नगरीय पुरुष नसबंदी सेंटर प्रयागराज में खुला
Next: कटान पीड़ितों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.