Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 18 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

सुखपुरा : स्थानीय चट्टी पर स्थित एक जेवर की दुकान से जेवर लेकर भाग रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.

पूर्वांचल बैंक के सामने रामकुमार शुक्ला के कटरे में सत्यनारायण सोनी की जेवर की दुकान है. दो उम्रदराज चोर शुक्रवार दोपहर जेवर खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे. उन्होंने दुकानदार से सोने के जेवर दिखाने के लिए कहा.जेवर पसंद नहीं आने पर दुकानदार और जेवर दिखाने लगा. इस बीच एक जेवर का पैकेट चुराने लगा.

बलिया : मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने शुक्रवार को राजकीय बाल गृह बालिका का निरीक्षण किया. वहां तैनात कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर को देख उनके काम की जानकारी ली. वहां पर सफाई की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यहां तैनात पुरुष कर्मियों की जिला प्रोवेशन कार्यालय में और वहां की महिला कर्मियों की बाल गृह में तैनाती का निर्देश दिया. बाल गृह के अधिकारी से कहा कि लड़कियों की 18 वर्ष उम्र होने पर जिलाधिकारी से सम्पर्क कर सामूहिक विवाह के तहत उनका विवाह करायें. इस अवसर पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, कार्यालय स्टांप राधिका यादव, केसरी देवी, विमला सिंह एवं शशीकांत तिवारी उपस्थित रहे.

बलिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने शुक्रवार को नारी निकेतन निधरिया का निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेखों को देखा. भोजन बनाने के लिए रखी गयी सब्जियों की ताजगी को भी परखा, इस अवसर पर केसरी देवी, राधिका, आरक्षी पिंकी आदि उपस्थित रही.

सुखपुरा: मलहुआ ग्राम पंचायत में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कृषि से संबंधित ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया. इसमें धान, आम, मिर्च, अमरुद, नींबू और मक्का में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई.

बलिया: ऐसे पीआरडी के जवान जिन्होंने 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उनको सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण 19 अक्टूबर से दिया जाना है. यह ट्रेनिंग पायका मैदान बसंतपुर विकास खण्ड हनुमानगंज पर दी जाएगी. जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रमेश चंद्र सिंह यादव ने बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त महिला या पुरुष पीआरडी स्वयंसेवक 19 अक्टूबर को बसंतपुर में पूरी वर्दी में आना सुनिश्चित करें. इसके लिए उन्हें कोई भत्ता देय नहीं होगा.

चितबड़ागांव : नगर पंचायत के मालवीय नगर निवासी संतोष राम की चार वर्षीया पुत्री का फ्राक राइस मिल की साफ्ट की चपेट में आ गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर स्थिति को देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया.

रसड़ा : सांप के डंसने से कोतवाली क्षेत्र के राधोपुर गांव निवासी कुमारी प्रीति राजभर (17) पुत्री जयप्रकाश राजभर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रात में खाना बनाकर बर्तन साफ़ करने के लिए पानी लाते समय उसे एक सांप ने डंस लिया. इसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने गाजीपुर जनपद के अमवा सती स्थान सहित काफी झांड़-फूंक और उपचार कराया. इसके बावजूद लड़की ने दम तोड़ दिया.

दुबहड : प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां में विजयादशमी के बाद से शुरू होनेवाली 98 साल पुरानी रामलीला मंचन की परंपरा कइ मायनों में युवाओं के लिए पाठशाला साबित हो रही हैं. यहां अभिनय और कला गांव के लोगों को दिखाने की परंपरा हैं . आज बुजुर्ग हो चुके लोग अपने बाबा – दादा से रामलीला सीखे थे. अब युवा पीढ़ी उनसे अभिनय सीख रही है.

• बैरिया तहसील के गंगा के उस पार ग्राम पंचायत नौरंगा में गंगा का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना मार्ग नदी के मुख्य धारा में समाहित हो गया. कल कालीमाता मंदिर कटान की भेंट चढ़ गया था. बस्ती से महज सात मीटर की दूरी पर कटान है. नतीजतन रामजी ठाकुर, हरी ठाकुर,त्रिलोकी ठाकुर, तेजनारायण ठाकुर, बबन ठाकुर आदि के मकान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

• सहतवार इलाके के रजौली के भरौली पुरवा गांव की तुरहा बस्ती में दो रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं. हादसे के वक्त सुकठ तुरहा का पूरा परिवार घटनास्थल से कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहा था. आग लगने की वजह तो नहीं पता. मगर पीड़ित की गृहस्थी राख हो गई.

• बलिया सिटी स्थित गुदरी बाजार में एक मिठाई की दुकान में गैस के चूल्हे पर मिठाई बना रहे तीन कारीगर झुलस गए. आग की लपटें देख आसपास भगदड़ मच गई. इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कारी पासवान के 19 वर्षीय पुत्र विकास पासवान, आफताब अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र मो. आसिफ और 20 वर्षीय निर्मल कुमार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

• सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के किकोढा गांव में गुरुवार की दोपहर एलपीजी में लगी आग से 20 वर्षीय अरमान झुलस गया.हालत गंभीर होने पर उसे भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

• बिल्थरारोड नगर के एक बीयर बार शाप से बाहर निकलते ही बुधवार की देर रात बदमाशों ने पिपरौली बड़ागांव निवासी 22 वर्षीय जमशेद के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया और भाग गए. जमशेद को इलाज के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती करवाया गया.

• कुशहांभांड-अखोप के बीच लाल बालू लदा ओवरलोडेड एक और ट्रक अचानक गड्ढे में फंस गया. इसके चलते बिल्थरारोड मधुबन के रास्ते सीधे मऊ जनपद से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अखोप-मधुबन मार्ग पर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जाम लगा रहा.

• गेल इंडिया लिमिडेट से प्राप्त अत्याधुनिक मोबाइल चिकित्सालय का उद्घाटन गुरुवार को दोपहर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूजा-पाठ के साथ किया. विधायक और नगर पंचायत बैरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन ने हरी झंडी दिखाकर उक्त मोबाइल चिकित्सालय को ग्रामीणों के इलाज के लिए रवाना किया.

• कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़ी हुई शुल्क वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को महाविद्यालय गेट के सामने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका. विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रनेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की.

• बैरिया पुलिस ने सोनबरसा मोड़ से गुरुवार को 35 पेटी बीयर बरामद किया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

• बांसडीह के बड़ी बाजार में बालिका संग छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपित दुकानदार वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

Tags: बलिया सिटी बांसडीह बिल्थरारोड बीयर बैरिया ब्लेड मोबाइल चिकित्सालय राख सहतवार सिकंदरपुर हमला

Post navigation

Previous: बैरिया की मोबाइल क्लिनिक को विधायक ने हरी झंडी दिखायी
Next: दीपावली के दिन महर्षि भृगु मंदिर पहुंचेगी पंचकोसी परिक्रमा

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.