Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मनियर नपं के सभासदों ने दिया धरना
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मनियर नपं के सभासदों ने दिया धरना

अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मनियर नपं के सभासदों ने दिया धरना
General Desk 30 November, 2018

बांसडीह(बलिया)। मनियर
नगर पंचायत के दो तिहाई सभासद पूर्व में मांगी गयी 9 बिन्दुओं पर सूचना का जवाब निर्धारित समय पर न मिलने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गये. सभासदों का आरोप था कि विगत 5 नवम्बर को नगर पंचायत कार्यालय की बैठक के दौरान अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में ज्ञापन सौपा गया था. चेताया गया था कि अगर 29 नवम्बर तक हमारी मांगो के सम्बन्ध में लिखित सूचना उपलब्ध नही करायी गयी तो 30 नवम्बर को धरना दिया जायेगा. लेकिन निर्धारित समय पर जबाब नहीं मिला.
आरोप है कि सूचना के बाद भी न तो अधिशासी अधिकारी और न ही चेयरमैन उपस्थित रहे. सभासदों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जिलाधिकारी महोदय से मिलकर जन समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा. अन्यथा अगामी 12 दिसम्बर को सभासद पद से सामूहिक त्याग पत्र सम्बन्धित अधिकारी को सौंप दिया जायेगा.
सभासदो की प्रमुख मांगों में प्रत्येक माह बोर्ड की बैठक बुलाना, आय व्यय का लेखा जोखा सार्वजनिक किया जाना, आउट सोसिंग के माध्यम से रखे गये कर्मचारियों की संख्या व नाम बताना, परशुराम कुण्ड की जांच कराकर कारवाई की जाय, नगर पंचायत में कराये गये पौधारोपण का आय व्यय का व्यौरा दिया जाना, खराब सोलर लाइट की मरम्मत कराने व मेजर स्वर्गीय रामनाथ यादव की मूर्ति स्थापित कराने, शौचालय पूर्ण बनने के बाद नगर को ओडीएफ घोषित किए जाने तथा सभासदों द्वारा पूर्व में दिए गए प्रस्ताव के अनुसार कार्य कराने आदि थी. धरना में मुख्य रूप से सभासद गिरजा शंकर राय, विनय जायसवाल, अमित सिंह, इफ्तेखार अहमद, गायत्री देवी, मीरा सिंह, प्रमीला देवी, शिल्पी देवी, उषा देवी, प्रभावती देवी आदि रहे.

उधर पूछे जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता ने बताया कि ये पब्लिक है , सब जानती है. हमारे जो भी सभासद हैं, कुछ अन्य सभासदों के बहकावे में आकर ऐसा कार्य कर रहे है. आजादी के 70 साल बाद अगर नगर की जनता के चेहरे पर मुस्कुराहट है तो वो मेरे जनहित के कार्यो की देन है. 12 दिसम्बर को मेरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होना है. उसी दिन अपने एक एक कार्य व विकास को सार्वजनिक करूंगा.

Tags: बांसडीह मनियर सभासद

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, दो घायल
Next: बांसडीह में कार्यक्रम कर छात्रों को दी गई यातायात की जानकारी

ये भी पढ़ें

choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

You may have missed

choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026
ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.