स्कूली वाहन के चपेट में आने से सात वर्षीया छात्रा की मौत

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के रछौली गांव के समीप सड़क पर सोमवार की सुबह 8 बजे कोहरे के चलते स्कूल वाहन के चपेेट में आने से  साइकिल सवार एक 7 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने स्कूूूल वाहन मैजिक गाड़ी को लिया अपने कब्जे में ले लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रछौली गांव निवासी फरीना 7 वर्ष पुत्री स्व. सलाउद्दीन अपने भाई फरहान 10 वर्ष के साथ साइकिल पर बैठकर माँ सुरजा देवी पब्लिक स्कूल पढ़ने जा रही थी. अभी वह गांव के नहर पर पहुँची थी कि अचानक असंतुलित होकर गिर गयी. उधर मालीपुर के तरफ से ज्ञान कुन्ज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बंशीबाजर की तेज रफ्तार से आ रही मैजिक गाड़ी यूपी 60 टी 4211 के चपेट में आ गयी. जिससे फरीना मैजिक गाड़ी के चक्के के नीचे आ गयी. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि उसका भाई साइकिल समेत सड़क से दूर जा गिरा. उसे मामूली चोट आयी. घटना की सूचना मिलने पर उभाव पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी, और छात्रा के शव को अपने कब्जे में ले लिया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE