Ballia-नई शराब दुकान की जगह बदली गई, अब दूसरे गांवों के लोग विरोध में खड़े हुए, सड़क जाम की

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में मंगलपुरा के नाम से नवसृजित सरकारी देशी शराब की दुकान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले इस दुकान को मोतीझील पुल के उस पार कोयलबीर बाबा स्थान के पास खोले जाने की तैयारी थी, लेकिन वहां ग्रामीणों के तीव्र विरोध के बाद प्रस्तावित स्थान बदल दिया गया। इसके बाद दुकान को मोतीझील पुल के इस पार डुहिमुसी चट्टी पर खोलने की तैयारी शुरू हुई, जिसका बुधवार को चार गांवों के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया।

डुहिमुसी, हरदतपुर, चांदपुर पचपन और जानकी छपरा के सैकड़ों महिला-पुरुष डुहिमुसी चट्टी पर जुट गए और डुहिमुसी-बांसडीह मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

ग्रामीणों का कहना था कि पहले विरोध के बाद दुकान का स्थान बदल दिया गया, लेकिन अब उसे आबादी के बीच स्थित डुहिमुसी चट्टी पर खोला जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बच्चे आते-जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि यदि यहां शराब की दुकान खुली तो शराब पीने वालों की भीड़ लगेगी, जिससे महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता व बदसलूकी की घटनाएं बढ़ सकती हैं और क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ जाएगा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि “पहले कोयलबीर बाबा के पास दुकान नहीं खुलने दी, अब डुहिमुसी चट्टी पर भी नहीं खुलने देंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि गुरुवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया तो चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में रामाशीष साहनी, परशुराम साहनी, मुनीब साहनी, सेमरिया देवी, रीता देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, विशाल साहनी, अजय वर्मा, रुपेश सिंह, अजीत सिंह, मुन्ना राजभर, मखंचू तुरहा, मनोज पटेल, दीपु उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय सहित चारों गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel