दंगल में दूर दूर से आये पहलवानों ने दिखाया कुस्ती कला का दम

​बांसडीह (बलिया)। महावीरी झण्डा एवं  दुर्गा पूजन समिति बड़ी बाजार बाँसडीह द्वारा आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन सहतवार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू व पिण्डहरा ग्राम के प्रधान  प्रतिनिधि राकेश तिवारी छोटे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुस्ती की शुरुआत कराई. इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ लोग क्रिकेट सरीखे खेल से लोग जुड़ रहे है. वहाँ कुश्ती का आयोजन कर यहाँ का आयोजक मंडल बधाई के पात्र है. अब लोगो का रुझान गंवई खेलो के तरफ हो रहा है. कुश्ती, खो खो, कबड्डी यह लोगों का अब प्रिय खेल होता जा रहा है. गाँव के खेलो से लोग निकलकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे है. कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि राकेश तिवारी ने कहा कि यह खेल लोगों मे इतना प्रचलित हो गया है कि यह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल खेला जा रहा है. इस दंगल प्रतियोगिता में देश के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया जसमे देवा थापा (नेपाल), मदन (राजस्थान), छोटू (गाजीपुर), राहुल पहलवान(हरियाणा), सुरेंद्र(वाराणसी) आदि पहलवानो ने भाग लिया. सर्व प्रथम नेपाल के पहलवान देवा थापा व मदन के बीच कुश्ती का शुभारंभ हुआ. जिसमें पांच अंक के साथ नेपाल के देवा थापा ने जीत दर्ज किया. इस अवसर पर सुबाष जी, युवा  नेता गोपाल, मणिलाल श्रीवास्तव, अनिल पांडे, मिंटू मिश्रा, विजय, शुक्ल, आदि रहे. समिति अध्यक्ष हरिकिशुन वर्मा ने आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया. मैच रेफरी का दायित्व सर्वजीत पहलवान किया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE