Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बिजली सप्लाई में कोताही अक्षम्य – उपेंद्र तिवारी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बिजली सप्लाई में कोताही अक्षम्य – उपेंद्र तिवारी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की सभी योजना गरीबों तक पहुंचनी चाहिए. सरकार बदल गई है, मुख्यमंत्री बदल गये है, अब कार्यशैली भी बदल जानी चाहिए.
News Desk 15 April, 2017
बिजली सप्लाई में कोताही अक्षम्य – उपेंद्र तिवारी
बलिया। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की सभी योजना गरीबों तक पहुंचनी चाहिए. सरकार बदल गई है, मुख्यमंत्री बदल गये है, अब कार्यशैली भी बदल जानी चाहिए. उन्होंने दर्जनों अधिकारियों की तगड़ी क्लास भी लगाई. कहा गरीबों का हक उनके दरवाजे तक पहुंचाना सरकार की मंशा है.
मंत्री तिवारी ने बिजली विभाग के कामकाज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बिजनेस प्लान के तहत हुए कार्याें की जांच कराने का निर्देश दिया. विद्युत आपूर्ति संबंधी व्यवस्था में लापरवाही अक्षम्य होगी. डीपीआरओ को निर्देश दिया कि गांव में सफाईकर्मियों को भेज कर सफाई कराएं. नमामि गंगे योजनान्तर्गत बने शौचालयों की सूची सार्वजनिक करने को कहा. आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाले एमडीएम की भी जांच कराने को कहा. बैरिया विधायक ने बैरिया सीडीपीओ की शिकायत की.
बाढ़ विभाग के एक्सईएन ने बताया कि टेंडर हो गया है. मई से कार्य शुरू हो जाएगा. मंत्री ने कहा कि दागी ठेकेदारों से काम नहीं कराया जाए. बाढ़ संबंधी कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ हुआ तो मुकदमा कराकर कार्रवाई करायी जाएगी. जल निगम के एक्सईएन को कहा कि खराब हैण्डपम्पों को ठीक करा दें. मंत्री ने एक करोड़ 81 लाख की लागत से बने सोहांव ब्लाक भवन के निर्माण की भी जांच कराने को कहा. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक निर्देशों को अनुपालन करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे.
गरीब कल्याण योजना‘ से गरीबों को मिलेगा लाभ
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द सरकार गरीब कल्याण योजना लेकर आ रही है. इसके तहत गरीब पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम में काफी अपात्रों को भी लाभ मिल रहा है. अब ऐसा नहीं होगा. कोटेदार अगर कहीं भी खाद्यान्न वितरण में हीलाहवाली करते है तो उनसे सख्ती से निपटा जाए.
स्वास्थ्य व राशन वितरण व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने स्वास्थ्य व राशन वितरण व्यवस्था को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया. यूनानी व आयुर्वेदिक अस्पतालों का कुछ पता नहीं होने पर नाराजगी जताई. कहा कि दो दिन के अंदर मोटे बोर्ड लगाकर प्रचार प्रसार करवाएं. इसी बीच बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सोनबरसा सीएचसी पर दो दिन के अंदर महिला चिकित्सक को कार्यभार ग्रहण कराएं.
निर्माण निगम व पैक्सपेड द्वारा कराए कार्याें की होगी जांच
निर्माण निगम व पैक्सपेड द्वारा कराये निर्माण कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया. समीक्षा में पाया कि दोनों कार्यदायी संस्था के कई कार्य जो दो साल पहले पूर्ण हो जाने चाहिए थे, वे आज भी अधूरे हैं. सभी विभागों से विभागीय कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा. कहा कि आपकी ही रिपोर्ट के आधार पर धरातल पर हुए कार्याें को चेक किया जाएगा.
15 दिन का दिया अल्टीमेटम
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके भी कार्य अभी अधूरे हैं, उनको 15 दिन का समय दिया जाता है. इन्हीं 15 दिनों में कार्य को पूरा कर लें, अन्यथा कार्रवाई होगी.
Tags: मंत्री विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: शंखध्वनि व मंगलाचरण के बीच ओमप्रकाश राजभर का स्वागत
Next: नहीं भूलती जेपी के घर चंद्रशेखर की वह आखिरी शाम

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.