Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया. धान की फसल अब कटने के लिए तैयार है और जिला प्रशासन ने भी धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में इस बार बलिया जिले में 100 धान क्रय केंद्र बनाए जाएंगे जिनमें एक नवंबर से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी.
जिला विपणन अधिकारी बलिया अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 100 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं, इसका अनुमोदन मिल चुका है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान क्रय के लिए सिकंदरपुर तहसील के पंदह और नवानगर ब्लॉक में 13 क्रय केंद्रों को मंजूरी मिली है। पंदह में सात केंद्र होंगे जिनमें खाद्य एवं विपणन शाखा के पंदह प्रथम और द्वितीय के अलावा साधन सहकारी समिति पकड़ी, मिश्रौली,खेजुरी, एकइल और तरवां बरवां शामिल हैं। नवानगर ब्लॉक में 6 केंद्र होंगे जिनमें खाद्य एवं विपणन शाखा के सिकंदरपुर प्रथम और द्वितीय, साधन सहकारी समिति भांटी, दूहा बिहरा, देवकली और सिवानकलां शामिल हैं।
इस सीजन में बलिया में करीब 69 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की गई है. किसानों का कहना है कि इस बार फसल को पर्याप्त पानी मिलने से उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष धान क्रय के लिए 54 केंद्र बनाए गए थे और 1.03 लाख टन खरीद का लक्ष्य था, इस बार भी इसी अनुपात में लक्ष्य रहने की उम्मीद है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
