Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. तीन दिन के आंधी-बारिश से जिले में काफी नुकसान हुई है। सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को अपनी ग्राम सभा तुर्तीपार के मल्लाह टोला में तेज आंधी और बारिश के चलते हुए कटान का निरीक्षण किया।
प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और कटान से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेकर ब्लॉक प्रमुख ने भरोसा दिलाया कि कटान से प्रभावित लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराने की बात कही। कहा कि राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन को सूचना भेज दी गई है।
आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्य सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
