Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-थाना परिसर से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना परिसर से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गुरुवार को हल्दी थाना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर चौहान के नेतृत्व में निकली यात्रा थाना परिसर से शुरू होकर हल्दी बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए
General Desk 13 August, 2026 1 minute read
Haldi Thana Tiranga

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया

हल्दी, बलिया. गुरुवार को हल्दी थाना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर चौहान के नेतृत्व में निकली यात्रा थाना परिसर से शुरू होकर हल्दी बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची। यात्रा में थाना के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। बाजार से गुजर रही यात्रा को देखने के लिए स्थानीय लोग भी सड़क किनारे जुटे रहे और पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

बसुधरपाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता,अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। हम सभी को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, उपनिरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय, हेड कांस्टेबल ध्रुवराज मौर्य, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अशोक पाल, महिला हेड कांस्टेबल कौशल्या देवी तथा महिला कांस्टेबल कल्याणी चतुर्वेदी सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

तिरंगे के रंग में रंगा बेलहरी, ब्लॉक मुख्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हल्दी, बलिया. विकास खंड बेलहरी के ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी परिसर से गुरुवार को देशभक्ति के जोश और उत्साह के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में विकास खंड के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में एडीओ (पंचायत), समस्त ग्राम पंचायत सचिव, विकास खंड के कार्यालय स्टाफ तथा समस्त सफाई कर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगा लहराते हुए कर्मचारियों ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान ब्लॉक परिसर से लेकर निर्धारित मार्ग तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान ब्लॉक मुख्यालय का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Post navigation

Previous: Ballia-तिरंगे के साथ एकजुट हुआ बांसडीह, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा नगर
Next: Ballia-साइबर ठगों ने निकाल लिए थे एक लाख रुपये, पुलिस ने कराए वापस

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.