
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
अमित उपाध्याय,बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. नाबालिग छात्र से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए बलिया मनीष कुमार सिंह ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ सिकंदरपुर थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 5 जुलाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था. इसके बाद शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश और निलंबन के रूप में विभागीय कार्रवाई भी की गई है.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया गया कि 50 वर्षीय आरोपी शिक्षक गुलाम मुस्तफा ने किसी काम का बहाना बना कर किशोर छात्र को अपने घर बुलाया था. आरोप है कि छात्र के पहुंचने के बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. छात्र किसी तरह से बच कर वहां से भागा और परिजनों को पूरी घटना बताई. पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

