Ballia-उपकरणों के अभाव में शो-पीस बन कर रह गई है डेंटल चेयर, ढाई माह से मरीज कर रहे इंतजार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय, हल्दी,बलिया

हल्दी,बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में दंत रोगियों के उपचार के लिए आई अत्याधुनिक डेंटल चेयर ढाई माह से शो-पीस बनी हुई है। डेंटल चेयर 31 मार्च 2026 को चेसा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन इसके लिए आवश्यक उपकरण नहीं पहुंचने के कारण अब तक मरीजों का इस पर इलाज शुरू नहीं हो सका है।

क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि डेंटल चेयर आने के बाद उन्हें दांतों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, लेकिन जरूरी मशीनरी के अभाव में उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

डेंटल सर्जन डॉ. आजरा जाविन ने बताया कि माइक्रो मोटर कंट्रोल बॉक्स, ओरल प्रोफिलैक्सिस, डेंटल स्केलर, कंप्रेशर कट आउट विद रेगुलर सेट, एलईडी क्योरिंग यूनिट और एरेटर ट्यूबिंग सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण अभी तक नहीं मिले हैं। दो सप्ताह पूर्व पत्र भेजकर तत्काल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उपकरण मिलते ही उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

सीएचसी सोनवानी के अधीक्षक डॉ. मुकर्रम अहमद ने बताया कि कंपनी द्वारा सभी उपकरण एक साथ नहीं भेजे गए हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इंजीनियर एक-एक उपकरण लेकर पहुंच रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द सभी उपकरण स्थापित कर व्यवस्था चालू करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि डेंटल कक्ष में पानी की व्यवस्था भी कराई जा रही है, जो एक-दो दिनों में पूरी हो जाएगी।

वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मिली सुविधा अभी तक मरीजों के लिए सिर्फ देखने की वस्तु बनकर रह गई है. दंत रोगियों को इंतजार है उस दिन का जब उन्हें अपने नजदीक ही अच्छा डेंटल इलाज मिल सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.