
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. श्रीकृष्ण बाल ज्योति सेवा समिति की ओर से प्रतिष्ठात्मक राधा-कृष्ण एवं हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को बांसडीह में हुआ। इस अवसर पर दशवत ब्रह्मस्थान से एक भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा दशवत ब्रह्मस्थान से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण किया। इसमें सजे-धजे हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और झांकियां शामिल थीं। श्रद्धालु मां चक्रवर धारणी दुर्गा मंदिर बांसडीह कचहरी स्थित शिवमन्दिर बलिया से गंगाजल भरकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “राधे-राधे” के जयकारे लगाए गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं, और भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालु दशरथ ब्रह्मस्थान स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत कलश स्थापना की गई।
यज्ञ के आचार्य पंडित अभिषेक पाठक और उपाचार्य अजय तिवारी होंगे। वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य विशाल भागवत जी कथा वाचन करेंगे। रविवार सुबह 8 बजे से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, कर्मकुटी, जिला अधिवास एवं मान अधिवास प्रारंभ होगा। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 25 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित की जाएगी।
कलश यात्रा में गोपाल दास महराज, बीरेंद्र मिश्र, चंद्रबली वर्मा, अवधेश प्रसाद, राकेश तिवारी, छोटे, प्रतुल कुमार ओझा, अभिषेक मिश्रा, मिंटू, कृष्ण कुमार पांडे, धुन कपूरी प्रसाद, पप्पू गुप्ता, गणेश गुप्ता, अभिषेक, अभिजीत तिवारी, सत्यम, छोटकन पांडे, युवराज सिंह, राहुल पांडे, अवनीश तिवारी, अजीत तिवारी, डॉ सुशील पांडेय, राकेश मिश्र, आकाश तुरहा, प्रकाश गोंड, अनिल यादव, अनिल तिवारी अधियार, सरल सिंह, निशु मिश्रा, पूनम गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, एसएसआई बांक बहादुर सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अमरान अली, कौशल पाठक, अखिलेश, निसार सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

