

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक निजी नलकूप के पास 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बबुआपुर गांव के दक्षिण मठिया से सटे एक निजी नलकूप के पास बने चौकी पर किशोर का शव पड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह जब गांव का एक युवक नलकूप पर पहुंचा तो वहां शव देखकर सन्न रह गया। उसने तत्काल इसकी सूचना नलकूप मालिक को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सूचना पर बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर हल्दी थाने भिजवा दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
मृतक की पहचान रितेश/रौनक/तेरेश उर्फ नक्का यादव(15) पुत्र नंदजी यादव, निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी के रूप में हुई। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक की मां सोनी देवी ने बताया कि उनका बेटा सोमवार की शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसके शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर,क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद फ़हीम कुरैशी,थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय, दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल तथा रेवती थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल,थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य अपने साथ लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मृतक सात बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जिसमें पांच बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। पिता गांव पर ही रह कर कृषि व पशु पालन का कार्य करते है।
परिजनों के अनुसार किशोर के बाएं कान के पास खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक के पिता नन्दजी यादव ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर हल्दी थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 44/2026, धारा 103 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी कहा जा रहा है कि पड़ोसियों ने ई-रिक्शा चोरी के शक में किशोर की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई.
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पचरुखिया गंगा घाट ले जाया गया, जहां मृतक के पिता नन्दजी यादव ने मुखाग्नि दी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

