

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा ब्लॉक मुख्यालय से करीब 100 मीटर आगे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम सूर्यपुरा (बड़गांव) निवासी पूरणमल चौहान और ग्राम छीत्तौनी (मनियर) निवासी उमेश राय एक ही मोटरसाइकिल से बलिया की ओर से बांसडीह आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से ग्राम बड़सरी थाना बांसडीह निवासी बिपुल शंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी अपनी बाइक से बांसडीह की तरफ जा रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय से कुछ दूरी पर दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस की सूचना दी और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

