

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से मौके पर काम कर रहे कई मजदूर नीचे गिर गए,जिससे अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में चार मजदूर जिसमें अमीर अंसारी (42 वर्ष,बिहार),इस्माइल (26 वर्ष,बिहार),नूर मोहम्मद (40 वर्ष) और अब्दुल्ला (20 वर्ष) घायल हो गये ।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरएनसी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करीब 650 करोड़ की इस परियोजना पर कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान पिलर से लिए बांधा जा रहा सरियों का भारी-भरकम ढांचा अचानक असंतुलित हो गया और फिर नीचे गिर गया.
इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे पुल के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से मजदूर घायल हुए हैं।
घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

