Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बिहार की जनता ने बदलाव का बिगुल बजाया-सांसद रमाशंकर राजभर
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बिहार की जनता ने बदलाव का बिगुल बजाया-सांसद रमाशंकर राजभर

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा है कि बिहार की जनता ने इस बार इतिहास रचने का काम किया है
General Desk 7 November, 2025 1 minute read
ramashankar rajbhar

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा है कि बिहार की जनता ने इस बार इतिहास रचने का काम किया है। पहली बार राज्य के युवाओं ने अपनी राजनीतिक चेतना का परिचय देते हुए रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे वास्तविक मुद्दों को लेकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जाति या धर्म पर आधारित नहीं बल्कि विकास, बेरोजगारी और जनता के आक्रोश पर आधारित जनमत संग्रह साबित हुआ है।

सांसद राजभर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस बार के मतदान प्रतिशत ने साफ संकेत दे दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। उन्होंने कहा, “जब जनता और खासकर नौजवान वर्ग नाराज़ होता है, तो उसका गुस्सा वोट के रूप में सामने आता है। इस बार बिहार की जनता ने सत्ता के अहंकार और अन्याय के खिलाफ वोट देकर यह दिखा दिया कि अब बदलाव की बयार चल पड़ी है।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों के प्रति लोगों का उत्साह और समर्थन अभूतपूर्व है। गांव-गांव, शहर-शहर में जनता राष्ट्रीय जनता दल के लालटेन निशान, कांग्रेस के पंजा, और सीपीएम के तारा पर मुहर लगाकर यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि एनडीए की विदाई तय है।

सांसद राजभर ने दावा किया कि इस पूरे चुनाव में एनडीए गठबंधन पचास सीटें भी पार नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं से नौकरी देने के नाम पर छल किया, किसानों को लागत का दाम नहीं मिला, और महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी। जनता इन सब मुद्दों को लेकर अब बोलने के बजाय निर्णायक कदम उठा चुकी है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब झूठे वादों और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति से ऊब चुकी है। उन्हें अब ऐसी सरकार चाहिए जो रोजगार दे, शिक्षा सुधार करे, और जनहित में कार्य करे। राजभर ने कहा, “बिहार की इस जनक्रांति से पूरे देश को सबक लेना चाहिए। जब जनता जागती है, तो सत्ता के महल हिल जाते हैं। इस बार बिहार की जनता ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।”

सांसद ने अंत में कहा कि महागठबंधन की जीत सिर्फ राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम होगा। बिहार का यह जनादेश अब देशभर में एक नई राजनीतिक सोच की शुरुआत करेगा, जहां जनता के मुद्दे केंद्र में होंगे और सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह बनेगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बिहार चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी सांसद रमाशंकर राजभर

Post navigation

Previous: एसआईआर प्रगति की समीक्षा- हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए, फर्जी नाम सावधानी से हटाएं
Next: बलिया के इस कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन, युवा प्रतिभाओं की चमक दिखी

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.