

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह, बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन और लिंग परीक्षण की शिकायत पर सोमवार को बांसडीह डाक बंगला के सामने दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों और एक क्लीनिक पर तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला ने मेडिकल आफिसरों की टीम के साथ छापेमारी की। जांच के बाद तीनों सेंटरों को सील कर दिया।
एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को शिकायत मिली थी कि गलत तरीके से अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का संचालन हो रहा है। सेंटरों में बिना अनुमति के ही गर्भवती महिलाओं का लिंग परीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार निखिल शुक्ला को जांच की जिम्मेदारी दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE

तहसीलदार के साथ चिकित्सा अधीक्षक बांसडीह डा व्यंकटेश मउआर व नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ प्रियांश अल्ट्रासाउंड व नमो अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी कर जांच किया तो उक्त केंद्रों में कुछ भी नियमानुसार नहीं मिला। उनके रजिस्ट्रेशन से लेकर समस्त प्रकार के क्रियान्वयन अवैध मिले।
जांच में पता चला कि बी फार्मा डिप्लोमाधारी जो सिर्फ दवा की दुकान खोल सकते हैं वही बिना किसी वैध अधिकारपत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्र व क्लीनिक का संचालन कर रहे है। चिकित्सा अधीक्षक की टीम ने लोगों से बातचीत कर भी जानकारी ली। इस दौरान आस पास के इलाके में स्थित अन्य दवा आदि के प्रतिष्ठानों में हलचल मची रही।

इस संबंध में तहसीलदार निखिल शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गयी है। जांच में गलत पाए जाने पर दो अल्ट्रासाउंड केंद्र व एक प्राइवेट क्लिनिक को सील किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

