Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • अखिल भारतीय घोष दिवस व महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर शिवरंजनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

अखिल भारतीय घोष दिवस व महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर शिवरंजनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टाउन हॉल के मैदान में प्रथम और द्वितीय सरसंघचालक व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ शुभारंभ
Central Desk 8 March, 2024 1 minute read
On the occasion of All India Ghosh Day and Mahashivratri, Shivranjani program was organized at Baba Baleshwar Nath Temple.
अखिल भारतीय घोष दिवस व महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर शिवरंजनी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
50 से अधिक घोष कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वाद्यों पर किया प्रदर्शन
टाउन हॉल के मैदान में प्रथम और द्वितीय सरसंघचालक व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ शुभारंभ

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

 

 के के पाठक, बलिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के विद्यार्थी कार्य विभाग के आयोजकत्व में अखिल भारतीय घोष दिवस व महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरंजनी कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर घोष कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वाद्यों प्रणव, आनक, शंख, झल्लरी, वंशी एवं तूर्य पर विभिन्न रचनाओं का सामूहिक वादन किया, जिसमें घोष दल के पचास से अधिक कार्यकर्ताओं ने घोष का प्रदर्शन किया.

On the occasion of All India Ghosh Day and Mahashivratri, Shivranjani program was organized at Baba Baleshwar Nath Temple.

सर्वप्रथम टाउन हॉल के मैदान में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला प्रचारक विशाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिया नगर के नगर संघचालक बृजमोहन द्वारा प्रथम सरसंघचालक पूज्य डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरुजी’ व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में घोष के विभिन्न रचनाओं के प्रदर्शन के साथ ही ध्वजारोपणम, ध्वज प्रणाम एवं ध्वजावतरण के संगत भी रचनाओं का वादन किया गया.

उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में शहर के टाउन हॉल के मैदान से संचलन निकाला गया जो ओकडेनगंज चौकी, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, चौक, सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी होते हुए बालेश्वर मंदिर पर पहुंचा जहां शिवरंजनी का वादन किया गया. तत्पश्चात वहां से वापस संचलन करते हुए टाउन हॉल पहुंच कर कार्यक्रम का समापन हुआ.

On the occasion of All India Ghosh Day and Mahashivratri, Shivranjani program was organized at Baba Baleshwar Nath Temple.

इस अवसर पर उद्बोधन में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक विशाल ने बताया कि हमारे देश में हजारों वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने पांचजन्य और धनुर्धारी अर्जुन ने देवदत्त बजाकर विरोधी दल को विचलित कर दिया था. भगवान कृष्ण के समान वंशीवादक संसार में कोई हुआ नहीं, अतः हमें इन वाद्यों पर ऐसी रचनाएँ तैयार करनी चाहिए जिनमें अपने देश की नाद परंपरा की सुगंध हो.

भारतीय संगीत मन, आत्मा और शरीर को आनंद और शांति प्रदान करता है.
संघ में घोष के इतिहास का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि संघ में घोष की यात्रा 1927 से प्रारंभ हुई. शुरुआत में शंख, बंसी और आनक जैसे मूल वाद्यों पर वादन शुरू हुआ.

On the occasion of All India Ghosh Day and Mahashivratri, Shivranjani program was organized at Baba Baleshwar Nath Temple.

संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अथक प्रयासों से शास्त्रीय रागों के आधार पर रचनाओं का निर्माण किया गया. उन्होंने बताया कि 1982 के एशियाड खेलों में शिवराज भूप रचना का वादन हुआ था जिसका निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने किया है.

घोष दल को विद्यार्थी कार्य विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रेयांश ने संचालित किया. अतिथियों का परिचय विद्यार्थी कार्य प्रमुख विवेक ने कराया.

On the occasion of All India Ghosh Day and Mahashivratri, Shivranjani program was organized at Baba Baleshwar Nath Temple.

इस अवसर पर बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला कार्यवाह हरनाम सिंह, नगर प्रचारक अविनाश, डॉ. सन्तोष तिवारी, उमापति, डॉक्टर संतोष तिवारी, उमेश, मारुति नन्दन, बाल्मीकि, नमन, रामबदन सिंह, विनय सिंह आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर ब्रेकिंग न्यूज महाशिवरात्रि शिवरंजनी

Post navigation

Previous: दो बाइकों के जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल, एक की मौत
Next: धर्मपुरा में आगलगी में दो मवेशी झूलसे, छः बकरियां मरी

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.