Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया- छपरा रेल सेक्शन पर 14 दिनों तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • खेल-कूद
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया- छपरा रेल सेक्शन पर 14 दिनों तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन

वाराणसी सिटी से 29 एवं 30 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
Central Desk 29 November, 2023 1 minute read
Train
बलिया- छपरा रेल सेक्शन पर 14 दिनों तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन
14 दिनों तक कई ट्रेनें छपरा के बजाय बलिया से चलेंगी और बलिया में ही रुक जाएंगी

बलिया/वाराणसी, 29 नवम्बर. रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु छपरा जं. का यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जा रहा है. छपरा यार्ड रिमाडलिंग का कार्य यार्ड की क्षमता वृद्वि हेतु किया जा रहा है, जिसके पूर्ण हो जाने पर लाइन क्षमता में वृद्धि होगी. परिणामस्वरूप पहले से अधिक गाड़ियों को प्लेटफार्म पर लिया जा सकेगा और लम्बी दूरी की गाड़ियों के यात्रियों को प्रतीक्षा नहीं करनी होगी.

छपरा जंक्शन पर तीन नये प्लेटफार्म उपलब्ध होंगे तथा यात्रियों की सुविधा के लिये कुल आठ अदद प्लेटफार्म उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे और अधिक यात्री गाड़ियों का संचलन करना संभव हो सकेगा.

छपरा जंक्शन का गुड्स यार्ड, जो अब तक नॉन इंटरलॉक था और मैनुअली गाड़ियों को संचालित किया जाता था, वह इंटरलॉक हो जायेगा जिससे अधिक गुड्स गाड़ियों को अपेक्षाकृत कम समय में रिसीव एवं डिस्पैच किया जा सकेगा. परिणामस्वरूप मालगाड़ियों के संचलन समय में कमी आयेगी.यात्री गाड़ियों का संचालन और अधिक सुचारू हो जायेगा तथा ट्रेन परिचालन सम्बद्ध होगा जिससे समयपालन में सुधार होगा.

गौतम स्थान और छपरा कचहरी की तरफ से आने वाली यात्री गाड़ियों को प्लेटफार्मों के अभाव में आउटर पर रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत के साथ बहुत सुविधा होगी. परिणामस्वरूप यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिलेगी.

यार्ड रिमाडलिंग किये जाने के कारण छपरा पिट लाइन 29 नवम्बर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 तक ब्लॉक रहेगा. परिणामस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा.
निरस्तीकरण-

05031/05032 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 तक निरस्त रहेगी.

05453/05454 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 तक निरस्त रहेगी.

05459/05460 सीतापुर-शाहजहाँपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 तक निरस्त रहेगी.

वाराणसी सिटी से 29 एवं 30 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

छपरा से 05, 12,19, 26 दिसम्बर, 2023 एवं 02 तथा 09 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलायी जायेगी. यह गाड़ी छपरा के भटनी के मध्य निरस्त रहेगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 नवम्बर, 07, 14, 21, 28 दिसम्बर, 2023 तथा 04 एवं 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी भटनी से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी.

छपरा से 02, 09, 16, 23, 30 दिसम्बर, 2023 एवं 06 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जायेगी.

दिल्ली से 03, 10, 17, 24, 31 दिसम्बर, 2023 एवं 07 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी.

छपरा से 29, 30 नवम्बर, 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 दिसम्बर, 2023 तथा 02, 04, 05, 07, 09 एवं 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जायेगी.

दुर्ग से 27, 28, 29, 30 नवम्बर, 01, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29, 30 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 05, 06, 08, 10 एवं 12 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी.

छपरा से 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 05, 08, 10 एवं 12 जनवरी, 2024 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलायी जायेगी.
मथुरा से 29 नवम्बर, 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 05, 08, 10 एवं 12 जनवरी, 2024 को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी.

चेन्नई से 27 नवम्बर, 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 06 एवं 08 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी.
छपरा से 29 नवम्बर, 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25, 27 दिसम्बर, 2023 तथा 01, 03, 08 एवं 10 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जायेगी. यह जानकारी वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया वाराणसी

Post navigation

Previous: मेले में भीड़ दिखी कम, दुकानदार मायूस
Next: 400 केवीए का ट्रान्सफार्मर जल जाने से बैरिया कस्बा क्षेत्र में अंधेरा

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.