Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • वृक्षारोपण अभियान में वर्ष 2023 के अंतर्गत 36.15 करोड़ वृक्ष लगाए गए
  • जिला जवार

वृक्षारोपण अभियान में वर्ष 2023 के अंतर्गत 36.15 करोड़ वृक्ष लगाए गए

सेंट्रल डेस्क 2 October, 2023 1 minute read
36.15 crore trees were planted in the tree plantation campaign under the year 2023.
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024
विश्व वानिकी दिवस का हुआ आगाज
वृक्षारोपण अभियान में वर्ष 2023 के अंतर्गत 36.15 करोड़ वृक्ष लगाए गए

बलिया. वृक्षारोपण महाअभियान 2023 में 36.15 करोड़ पौधरोपण सफलतापूर्वक पूर्ण करने व वृक्षारोपण नववर्ष की आरम्भ 1 अक्टूबर से 30 सितम्बर के अवसर पर वन विभाग द्वारा 01 अक्टूबर, 2023 को वानिकी नववर्ष के तहत “पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ” जनअभियान 2024 के तहत विश्व वानिकी दिवस का वृहद रूप से आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में नर्सरी में पौध उगाना, अग्रिम मृदा कार्य, वृक्षारोपण अभियान 2024 के लिए स्थल चयन व प्रजातियों का चिन्हीकरण के लिए ग्राम पंचायत/स्थानीय नगर निकाय, वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं देख-रेख, सिल्वीकचरल (वन वर्धन) आपरेशन, कटान के लाटों की मार्किग व पातन में सावधानियां, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं मानव वन्यजीव
संघर्ष के सम्बन्ध में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने विचार रखा गया.

उक्त आयोजन में गंगा समग्र के सहप्रान्त संयोजक व राष्ट्रीय जैविक कृषि प्रमुख राजनरायण तिवारी, मुख्य अतिथि तथा अशोक कुमार गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मण्डल विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

36.15 crore trees were planted in the tree plantation campaign under the year 2023.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया विमल कुमार आनन्द एवं मुख्य अतिथि राजनरायण तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया.प्रभागीय निदेशक द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया .

सभी अतिथियों को गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया. तदोपरान्त वन विहार पौधशाला
में सत्येन्द्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बेल्थरारोड द्वारा नर्सरी में पौध उगान कार्य किस प्रकार से किया जाता है, उसकी तकनीकी के सम्बन्ध में विधिवत डेमों कर दिखाया गया .साथ ही क्षेत्रीय वन अधिकारी, छाता प्रशान्त कुमार शर्मा द्वारा अग्रिम मृदा कार्य के तकनीकी के सम्बन्ध में विधिवत बताया गया. स्वाति सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसड़ा
द्वारा सिल्वीकल्चरल प्लान के विभिन्न चरणों पर विधिवत व्याख्यान दिया गया एवं वृक्षारोपण के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अगले वर्ष हेतु कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी बनाना भी है.

कार्यक्रम में ओम साई जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा० कान्तेश्वर मिश्र एवं संयुक्त शक्ति महिला एसएचजीएलए की अध्यक्षा सोनी श्रीवास्तव द्वारा उपरोक्त विषयों पर अपने विचार रखे गये.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजनरायण तिवारी द्वारा उद्बोधन करते हुए वन विभाग द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की अतुलनीय सराहना की गयी. इनके द्वारा बताया गया कि वन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर विभिन्न प्रजाति के उत्कृष्ट एवं उपयुक्त प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है, जो बड़े हो वृक्ष का रूप धारण कर इस धरा को हरियाली से परिपूर्ण कर रहे है.

सबसे बड़ी बात यह है कि वनविभाग द्वारा उन पौधों का भी रोपण किया जा रहा है, जो विलुप्तता की ओर है.इस वर्ष वृक्ष भण्डारा कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा महुआ जैसे विलुप्त हो रहे पौध का भी वितरण किया गया. उनके द्वारा आमजनमानस को पौध लगाने व पौध बचाने हेतु जागरूक किया गया.

36.15 crore trees were planted in the tree plantation campaign under the year 2023.

इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मण्डल द्वारा भी वन विभाग द्वारा रोपित किये जा रहे वृक्षारोपण की सराहना की गयी तथा आमजनमानस से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उसकी रक्षा करने हेतु जागरूक किया गया. कार्यक्रम के अन्त में विमल कुमार आनन्द, प्रभागीय निदेशक, बलिया द्वारा आये हुए अतिथियों को मोमेन्टो (प्रकृति चित्र) प्रदान कर सम्मानित किया गया.

  • केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार विश्व वानिकी दिवस वृक्षारोपण

Post navigation

Previous: महिला सदर अस्पताल में तीन चिकित्सकों ने संभाला कार्यभार
Next: जे एन सी यू में गांधी एवं शास्त्री जयंती ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाई गई

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.