Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया LIVE स्पेशल: पराली जलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
  • Featured Story
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया LIVE स्पेशल: पराली जलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

इससे बचने के लिए कृषि विभाग जिले के किसानों को करीब 42 हजार वेस्ट डी कंपोजर वितरित करेगा. इसके जरिए खेतों में ही पराली की खाद बनाई जा सकती है.
सेंट्रल डेस्क 27 September, 2023 1 minute read
sanjhawat_sep27_01
बलिया LIVE स्पेशल: पराली जलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
 किसानों को बांटे जाएंगे 42 हजार वेस्ट डी कंपोजर
पराली जलाने वालों पर सैटेलाइट से रखी जा रही नजर

बलिया. जिले में धान की कुटाई शुरू होने से पहले ही कृषि विभाग अलर्ट हो गया है. किसान पराली खेतों में ना जलाएं, इसके लिए तैयारी कर ली गई है.

अब पराली का खाद बनाने के लिए कृषि विभाग जनपद में सात हजार वेस्ट डीकंपोजर वितरित करेगा. पराली जलाने को लेकर सेटेलाइट के माध्यम से नजर रखी जाएगी. वहीं खेतों में पराली जलने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

कृषि विभाग के अनुसार जनपद में लगभग एक लाख 11 हजार 651 हेक्टेयर धान का रकबा है. आने वाले अक्टूबर में जनपद में धान की कुटाई शुरू हो जाएगी.

इसके लिए कृषि विभाग ने किसानों को खेतों में पराली ना जलाने के लिए चेताया है. खेतों में पराली जलाए जाने से वायु तो दूषित होती ही है साथ ही खेतों की उर्वरता बढ़ाने में सहायक कीट पतंग भी खेतों में ही जल जाते हैं.

Ballia Live Special Report: Those who burn stubble will be monitored, action will be taken if stubble is burnt.

इससे बचने के लिए कृषि विभाग जिले के किसानों को करीब 42 हजार वेस्ट डी कंपोजर वितरित करेगा. इसके जरिए खेतों में ही पराली की खाद बनाई जा सकती है.

क्या बोले डी ए ओ
जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि खेतों में पराली जलाने के लिए सख्त मनाही है.

कैसे तैयार होता है मिश्रण, जाने पूरा तरीका
वेस्ट डीकंपोजर तैयार करने के लिए 200 लीटर पानी में दो किलोग्राम गुड़ और 2 किलो बेसन मिलाकर उसमें वेस्ट डीकंपोजर डाला जाता है. जिसको मिलाकर अच्छे से मिश्रण तैयार किया जाता है. 48 घंटे के लिए इस मिश्रण को किसी छांव वाले स्थान पर रखा जाता है. बीच-बीच में इसको चलाते रहना है. 48 घंटे बाद इस मिश्रण का छिड़काव पराली अथवा गन्ने की पत्ती पर कर दिया जाता है. जिससे करीब एक सप्ताह के भीतर पराली अथवा गन्ने की पत्ती खाद के रूप में तब्दील हो जाती है.

मिश्रण का प्रयोग करने में कम आती है लागत उत्पादन होता है अच्छा
कृषि विभाग का कहना है कि डीकंपोजर के इस्तेमाल में खेतों में ही पराली का खाद तैयार किया जाता है जो कि खेत में पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति करता है, जिससे फसल में लागत भी कम आती है और उत्पादन अच्छा होता है. धान की पराली के साथ-साथ गन्ने की पत्ती को खेत में गलाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है.

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव विशेष रिपोर्ट बलिया समाचार संझवत

Post navigation

Previous: बीडीओ के खिलाफ सचिवों ने खोला मोर्चा
Next: प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे शशिकांत मिश्र

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.