Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ELECTION लाइव
  • पंचायत न्यूज़
  • जिला पंचायत की बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा
  • पंचायत न्यूज़

जिला पंचायत की बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में हुई. इसमें वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.
Central Desk 6 July, 2022 1 minute read
Discussion on the action plan for the year 2022-23 in the meeting of the District Panchayat

– निर्माण कार्य संबंधी प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने दी सहमति

बलिया: जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में हुई. इसमें वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

लगभग 36 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की. साथ ही कार्ययोजना पास करने का अधिकार सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को दिया. बैठक में सभी सदस्यों ने भी अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बताई व जरूरी सुझाव भी दिए.

 

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आनंद चौधरी ने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल किया. कहा कि जिला पंचायत सदस्य गण की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और निस्तारण कर उन्हें अवगत भी कराया जाए. सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्र में जरूरी विकास कार्य करा कर जनपद के विकास में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं. इससे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही और उसके अनुपालन की समीक्षा हुई. कुछ सदस्यों ने शिकायत की कि जिला योजना में सदस्यों का प्रस्ताव सम्मिलित नहीं किया गया है.

 

इस पर सीडीओ प्रवीण वर्मा ने अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि जिला पंचायत सदस्यों के जो प्रस्ताव जिला योजना में सम्मिलित हुए हैं, उसका डिटेल उन सदस्यों को उपलब्ध करा दिया जाए. बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, अपर मुख्याधिकारी अशोक सिंह, वित्तीय परामर्शदाता हिमांचल यादव, लिपिक अनिल यादव, राजीव सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य और कार्यालय के स्टाफ थे.

 

जल संरक्षण से जुड़े कार्य व प्राकृतिक खेती को दें बढ़ावा

बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आप सबके क्षेत्र के लिए जरुरत पड़ी तो हर स्तर से सहयोग करूंगा. उन्होंने जल संरक्षण से जुड़े काम पर विशेष जोर देने का अनुरोध सभी सदस्यों से किया. कहा कि अपने क्षेत्र में जलजमाव व जल प्लावन की समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान दें, ताकि कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पर सरकार का पूरा जोर है और इसके लिए किसान को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है. सभी सदस्य मिलकर इसको बढ़ावा दें. पशुपालन के क्षेत्र में भी विकास के लिए प्रयास करें. ग्राम पंचायत से बनने वाले तालाब में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित कराएं. तालाब में ग्राम पंचायत से पक्का घाट बनवाने का प्रयास जरूर करें. उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की जमीन बैरिया सहित अन्य जहां भी लावारिस जैसी हाल में है, उसकी पैमाइस कराकर चहारदीवारी बनवा लिया जाए. कुछ योजना बनाकर उसका सदुपयोग करें.

 

सरकारी योजनाओं को पात्र तक पहुंचाने का भी करें काम

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार की हर योजना पात्र के घर तक पहुंचे, इसके लिए संकल्प लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में काम करें. अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब बनवाने पर ध्यान दें तो ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा और जल संरक्षण के दृष्टिगत अच्छा काम होगा. उन्होंने ग्राम स्तर से जुड़ी सरकार की सुविधाओं की जानकारी सभी सदस्यों से साझा किया. विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए पंचायत सदस्य के रूप में जनहित में बेहतर कार्य करने की बात कही.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: वीरेंद्र सिंह मस्त

Post navigation

Previous: शक्ति वन के अंतर्गत जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण
Next: ट्रेनिंग लेने जा रही सात आशा बहुएं वाहन पलटने से घायल

ये भी पढ़ें

IMG_20260320_221834
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती: दो अस्पताल सील, दो को नोटिस

Ashish 20 March, 2026
IMG_20260102_200017
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

25 हजार का इनामिया गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ashish 2 January, 2026
DM Ballia SIR Meeting With BLO
  • Front Page
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

एसआईआर को लेकर डीएम बलिया ने दलों के प्रतिनिधियों के संग बैठक की, शिकायतों पर दिए जांच के आदेश

General Desk 13 November, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.