Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • कृमि दिवस पर 19 साल तक के लड़के लड़कियों को खिलाई जाएगी दवा
  • जिला जवार

कृमि दिवस पर 19 साल तक के लड़के लड़कियों को खिलाई जाएगी दवा

राष्ट्रीय कृमि दिवस (10 अगस्त) को 1 से 19 वर्ष के सभी लड़के और लड़कियो को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी.
News Desk 27 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। राष्ट्रीय कृमि दिवस (10 अगस्त) को 1 से 19 वर्ष के सभी लड़के और लड़कियो को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार मे राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए जिला समन्वय समिति की बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस कार्यक्रम को पूरी गम्भीरता से लेते हुए पूरी तैयारी कर लेने को कहा है.

डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों की मदद से गांवों में 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाए जाने के लिए जागृति अभियान चलाया जाए. प्रभारी जिला विधालय निरीक्षक, बीएसए व डीपीओ को निर्देश दिया कि वे विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में राष्ट्रीय कृमि दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं. सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 19 साल के बच्चों (लड़के  और लड़कियों) को डिवर्मिंग की दवाई खिलाई जाएगी. जिससे बच्चों की बेहतर सेहत, पोषण, स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी और बेहतर जीवन हो.

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियो को डीसीपीएम अजय पाण्डेय ने राष्ट्रीय कृमि दिवस हेतु प्रशिक्षण दिया. सीएमओ डॉ. एसके तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, बीसीपीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

कृमि संक्रमण के लक्षण

कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण तथा संक्रमित मिट्टी के संपर्क द्वारा संचारित होता है. कृमि की जितनी अधिक मात्रा (तीव्रता) होगी, संक्रमित व्यक्ति के लक्षण उतने अधिक होंगे. तीव्र संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं. जैसे दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख की कमी. हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आम तौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं.

कृमि संक्रमण के नुकसान व बचाव के तरीके

कृमि बच्चों के शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खा लेते हैं, इससे खून की कमी, कुपोषण और वृद्धि में रुकावट आ जाती है. इससे शारीरिक विकास पर खास असर पड़ता है. राउंड कृमि आंत में विटामिन-ए को अवशोषित कर लेते हैं.

कृमि संक्रमण की दवाई खाने के साथ ही महत्वपूर्ण व्यवहार को अमल कराकर भी रोकथाम कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि नाखून साफ रखें, हमेशा साफ पानी पीएं, खाने को ढ़क कर रखें, आसपास सफाई रखें, खाने से पहले व शौच के बाद अच्छे से हाथ धोएं, खुले में शौच न करें, शौचालय का ही प्रयोग करें.

कृमि संक्रमण का इलाज

कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेण्डाजोल मुफ्त उपलब्ध है. एल्बेण्डाजोल बच्चों व वयस्कों दोनों के लिए एक सुरक्षित दवा है. इसका प्रयोग दुनिया भर में करोड़ों लोगों में कृमि संक्रमण का इलाज में किया जाता है. बडे बच्चें भी गोली को चबाकर ही खायें और आवश्यकतानुसार पानी पियें. बिना चबाए खायी गयी एल्बेण्डाजोल दवा का प्रभाव महत्वपूर्ण रूप से कम हो सकता है.

Related

Tags: डीएम बलिया सीएमओ

Post navigation

Previous: 26/07/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
Next: कर्ज माफी के लिए जरूरी है बैंक खाता आधार से लिंक हो

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.