Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • अफसर जानते हैं, फिर भी नगवा में बीमारी बांटते हैं
  • Uncategorised

अफसर जानते हैं, फिर भी नगवा में बीमारी बांटते हैं

अफसर जानते हैं, फिर भी नगवा के लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी की सप्लाई होती है. यह खुलासा हुआ प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय के नगवा दौरे के दौरान. श्री राय ने बुधवार को शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद श्री राय ने पत्रकारों को बताया कि महाविद्यालय का लोकार्पण अगले माह माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा.
News Desk 13 July, 2016 1 minute read
NARAD NAGWA

नगवा के लोगों को दूषित पेयजल आपूर्ति की बात सुन बिफर पड़े विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री

  • महाविद्यालय का लोकार्पण अगले माह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे
  • कैबिनेट मंत्री नारद राय ने निर्माण निगम के अधिकारियों की कसी नकेल
  • बिना क्लास थ्री और फोर कर्मचारी के चल रहा है कॉलेज, का बूझे, बूझे की नहीं

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। अफसर जानते हैं, फिर भी नगवा के लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी की सप्लाई होती है. यह खुलासा हुआ प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय के नगवा दौरे के दौरान. श्री राय ने बुधवार को शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद श्री राय ने पत्रकारों को बताया कि महाविद्यालय का लोकार्पण अगले माह माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा. कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को और शेष कार्य पूरा करने के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की. गौरतलब है कि नारद राय 14 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से लोनिवि के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में समस्त विकास/निर्माण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

नगवा में कैबिनेट मंत्री ने अफसरों की ली क्लास
नगवा में कैबिनेट मंत्री ने अफसरों की ली क्लास

कैबिनेट मंत्री ने सड़क की गुणवत्ता पर लगाया सवालिया निशान

भूतल एवं प्रथम तल पर बन रहे कक्षा कक्ष एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों पर नाराजगी जाहिर की. महाविद्यालय के तीन तरफ से बन रहे पक्की सड़क पर आपत्ति की.  उन्होंने कहा की पीच रोड जल्द खराब होने की संभावना है. इसलिए आरसीसी का निर्माण किया जाए. वह विद्युतीकरण के लिए बनी इकाई के अधिकारियों से मुलाकात करना चाहे, परंतु इस मौके पर कोई मौजूद नहीं था. उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. आरपी सिंह से दूरभाष पर कहा कि लाइन खींचने का काम 10 दिन के अंदर पूरा हो जाना चाहिए. महाविद्यालय के अंदर फर्नीचर लगाने की व्यवस्था के बारे में भी प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी तुरंत चाहिए. उन्होंने कहा कि हम लोगों के वर्ग में शामिल नहीं है उन्होंने कहा कि लोकार्पण से पूर्व सारे कमरों में फर्नीचर की अच्छी व्यवस्था तथा प्रयोगशाला में सारी सामग्री का रखरखाव उचित ढंग से होना चाहिए.

ऑपरेटर रखने की कोई व्यवस्था नहीं है – प्रधानाचार्य

राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. चंदन साहू को भी श्री राय ने तलब किया. उन्होंने जानना चाहा कि महाविद्यालय हैंडओवर होने के बाद इसके लिए पानी सप्लाई के लिए बनी टंकी को चलाने के लिए ऑपरेटर तथा अन्य व्यवस्था के लिए महाविद्यालय के पास कौन सा तरीका है. डॉ. साहू ने बताया कि यह महाविद्यालय तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बिना संचालित हो रहा है. ऑपरेटर रखने की कोई व्यवस्था नहीं है. उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक से बात कराने के लिए कहा. उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी सिंह से दूरभाष पर मंत्री ने कहा कि अगले माह मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा महाविद्यालय का लोकार्पण प्रस्तावित है. इसके पहले महाविद्यालय का निरीक्षण कर लें  और और कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें.

निर्माणाधीन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा के चप्पे चप्पे का जायजा लिया नारद राय ने
निर्माणाधीन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा के चप्पे चप्पे का जायजा लिया नारद राय ने

तत्काल गहरी बोरिंग कर आर्सेनिक मुक्त पानी सप्लाई का आदेश

मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष केके पाठक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार पाठक, पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र कुमार पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवनाथ यादव, राजेश यादव ने पेयजल योजना के अंतर्गत आर्सेनिक युक्त पानी की सप्लाई शिकायत श्री राय से की. उन्होंने अधिशासी अभियंता फणीन्द्र राय से दूरभाष पर बातचीत की. उन्होंने स्वीकार किया कि नगवा गांव को आर्सेनिक युक्त पानी की सप्लाई की जा रही है, वह पीने योग्य नहीं है. कैबिनेट मंत्री ने दूरभाष पर उन्हें निर्देश दिया की तत्काल 850 फीट गहरी बोरिंग कर आर्सेनिक मुक्त पानी की आपूर्ति नगवा को की जाए. इस पर अधिशासी अभियंता ने सहमति व्यक्त की. कैबिनेट मंत्री राय के साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के  अध्यक्ष भीम चौधरी, बबलू तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि राजकीय विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाचार्य अतुल तिवारी, पुलिस सब इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह, राम अवधेश राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Post navigation

Previous: साहित्यकारों को भी मिल सकती है आर्थिक मदद
Next: नेशनल हाईवे जाम करने के बाद जागा नगर पालिका प्रशासन

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.