Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सोनबरसा में फिर बंद हो गई गेहूं की खरीद, निराश लौटे गेहूं किसान
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

सोनबरसा में फिर बंद हो गई गेहूं की खरीद, निराश लौटे गेहूं किसान

Remote Desk 29 May, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Sonbarasa Wheat Center

बैरिया. न्यू मंडी समिति रानीगंज/सोनबरसा में खुले राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर आज शनिवार को भी नहीं हुई किसानों के गेहूं की खरीद। दर्जनों किसान क्रय केंद्र पर आकर वापस निराश लौटे। किसानों की झल्लाहट व निराशा बढ़ती जा रही है क्योंकि सबको 15 जून तक ही गेहूं खरीद की तिथि है जो जल्दी-जल्दी करीब आती दिख रही है।

दो दिन पहले यानी गुरुवार को विधायक सुरेंद्र सिंह किसानों के गेहूं की खरीद की मांग को लेकर सोनबरसा क्रय केंद्र पर दिन भर धरना पर बैठे रहे। उसी दिन देर शाम को जब किसान से गेहूं की खरीद शुरू हुई तब विधायक वहां से हटे।

उस दिन मौके पर डिप्टी आरएमओ अविनाश कुमार ने आश्वासन दिया था कि अगले दिन से यहां पर 3 वेटिंग मशीन से काम करते हुए ई-पास मशीन के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी लेकिन अगले दिन भी एक छटांक गेहूं की भी खरीद नहीं हुई। विधायक का धरना भी कम नहीं आया।

शुक्रवार की शाम जब एडीएम क्रय केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे तो एसडीएम ने तहसीलदार और डिप्टी आरएमओ भी पहुंच गए। एडीएम ने बैकलॉग की फीडिंग कर तुरंत खरीद चालू करने का निर्देश दिए। किसानों को उम्मीद बढ़ी कि चलिए शनिवार से खरीद शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी क्रय केंद्र पर पहुंचे दर्जनों किसान दोपहर बाद तक इंतजार कर प्रदेश सरकार व अधिकारियों को लानत- मलामत देते अपने अपने घर वापस लौटे।

विभागीय सूत्रों की माने तो गेहूं क्रय केंद्र सोनबरसा में 4,000 कुंतल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है लेकिन एक का भी ऑनलाइन फीडिंग नहीं हुआ है। उधर जिलाधिकारी का निर्देश है की प्रतिदिन 350 कुंतल की खरीद की फीडिंग ई-पॉस मशीन के माध्यम से बैकलॉग की पूरी कर ली जाए उसके बाद ही आगे की खरीद की जाएगी।

यहां के हालात यह है कि बिना फीडिंग के ही गेहूं खरीद लिया गया। जब तक फीडिंग नहीं होगी तब तक किसानों को गेहूं की कीमत भी नहीं मिलेगी। पूरे प्रदेश में एकमात्र सोनबरसा है ऐसा क्रय केंद्र है जहां के लिए 3 वेटिंग मशीन की डिमांड की गई है ताकि एक पर बैकलॉग की फीडिंग हो और बाकी दो से आगे की खरीद की जाए। विभागीय सूत्रों ने यह भी बताया है कि क्रय केंद्र खुलने के बाद रविवार और छुट्टियों के दिन भी गेहूं की खरीद की गई है जबकि छुट्टी के दिनों पर पोर्टल बंद रहा और फीडिंग नहीं हो सकी।

वाजिदपुर के किसान सुजान सिंह, इब्राहिमाबाद के किसान धनंजय सिंह, लक्ष्मण छपरा के किसान रणधीर सिंह नन्हे, भगवानपुर के राजकुमार यादव, शुभ नथनी के अरुण कुमार मिश्रा आदि किसानों का कहना था कि सरकार की नीयत ही नहीं है कि किसानों का गेहूं खरीदा जाए। इसीलिए ऑनलाइन आवेदन, टोकन, ई-पॉस मशीन जैसे कई चक्रव्यू खड़ा कर दिए हैं जो एक आम किसान के लिए कठिन काम है। प्रदेश सरकार का आदेश कुछ, डीएम का आदेश कुछ और क्रय केंद्र प्रभारी का आदेश कुछ दिख रहा है।

उधर इस बाबत जब उप जिला अधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र सोनबरसा पर बैकलॉग की फीडिंग हो रही है। जिन किसानों का गेहूं क्रय केंद्र के कैंपस में चला आया है। उनका गेहूं 8 जून को खरीदा जाएगा। शेष टोकन के आधार पर जिसका सबसे पहले टोकन होगा उसका पहले नंबर लगेगा और उसी क्रम में आते हुए 9 जून से खरीद शुरू की जाएगी।

 

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: किसान बलिया सोनबरसा

Post navigation

Previous: बैरिया. जयप्रभा सेतु के दोनों तरफ यूपी और बिहार में लगी भारी वाहनों की लंबी कतार
Next: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगरा और पंदह ब्लॉक में किया गेहूं क्रय केंद्रों का दौरा

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.