Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE (Since 2012) – Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV ना अख़बार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • तूल पकड़ रहा CHC सोनबरसा में जच्चा-बच्चा केन्द्र जमींदोज करने का मामला
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

तूल पकड़ रहा CHC सोनबरसा में जच्चा-बच्चा केन्द्र जमींदोज करने का मामला

डीएम पहुँचे मौके पर, बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
General Desk 27 October, 2018 1 minute read

डीएम पहुँचे मौके पर, बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

बैरिया(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा के परिसर में बने जच्चा-बच्चा व टीकाकरण केन्द्र को बुलडोजर लगाकर तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में शनिवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सोनबरसा अस्पताल पहुचकर मौके का निरीक्षण किया.

अधीक्षक डॉ. विजय यादव से सवाल किया कि अस्पताल प्रांगण का हरा पेड़ कटता रहा और आप चुपचाप तमाशा देखते रहे? अधीक्षक से लिखित रूप में जवाब देने का निर्देश दिया. वहीं, जच्चा-बच्चा व टीकाकरण केन्द्र तोड़ने वालों को तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का आदेश दिया.
मौके पर मौजूद बैरिया के एसडीएम लालबाबू दूबे व तहसीलदार गुलाब चन्द्रा को साफ निर्देश दिया कि सोनबरसा अस्पताल प्रांगण की जमीन पर इस आशय का बोर्ड लगा दें कि जमीन अस्पताल की है. इसको जो भी खरीदेगा कब्जा नहीं होने की दशा में उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा.

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि इस तरह रातों-रात टीकाकरण केंद्र को गिराना और हरे पेड़ों की कटाई कराना अपराध है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूर होगी. अगर जमीन पर किसी का नाम दर्ज है तो जरूरी प्रक्रिया के तहत लेने की कार्यवाही कर सकता था.

http://https://youtu.be/Ud2ogvhPaEg

सांसद भरत सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि अस्पताल की यह जमीन बहुत पहले से है. लाखों रुपये लगाकर अस्पताल की बाउंड्रीवाल खड़ी की गई. कुछ दबंग व रसूखदार लोग इस भूमि पर कब्जा करने की नियत से हरे पेड़ो की कटाई व सरकारी भवन को बुलडोजर से गिरवा दिए. इस कार्य में एक बड़े रसूखदार का संरक्षण भी मिल रहा है. सांसद ने कहा कि ऐसी कई जगहों पर अवैध कब्जा किया गया है. ऐसे लोगो पर एंटी भू माफिया के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए. सांसद ने बताया कि इसके लिए पीएम, सीएम व सम्बन्धित उच्चाधिकारियों से लिखित रूप में शिकायत किया है.

http://https://youtu.be/_AIXNXn1snc

उधर, निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि अस्पताल की भूमि वर्षों से अस्पताल के कब्जे में है. इस भूमि पर कब्जा करने की नियत से सरकारी भवन को तोड़ने वालों की गिरफ्तारी का आदेश क्षेत्राधिकारी बैरिया को दे दिया गया है. वही अस्पताल के अधीक्षक को नोटिस देकर जबाब मांगा गया है. अधीक्षक को आदेशित किया गया है कि अस्पताल का नाम दर्ज कराने की जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं. तहसीलदार को आदेश दिए कि जमीन पर बोर्ड लगवाएं कि कोई भी इस जमीन को खरीदेगा तो स्वयं जिम्मेदार होगा.

1950 से ही अस्पताल के कब्जे में हैं जमीन

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने जिलाधिकारी को जानकारी दिया कि 1950 से ही जमीन सरकार के कब्जे में था. 1976 में किसी प्रकार से डुमरांव महाराज के दान पत्र के हिसाब से कुँवर इण्टर कालेज का नाम चढ़ गया. इसके बाद भी जमीन अस्पताल के ही कब्जे में रहा है.

Tags: बैरिया सीएचसी सोनबरसा

Post navigation

Previous: छत पर टहल रही युवती को बंदर ने धक्का देकर नीचे गिराया, घायल
Next: बेबुनियाद बयान देकर चर्चा में रहना चाहते हैं सांसद: अनिल सिंह

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.