Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गौरी लंकेश के हत्या की पत्रकारों ने की निन्दा, कहा चौथे स्तम्भ का गला घोंटने की साजिश 
  • ब्रेकिंग न्यूज

गौरी लंकेश के हत्या की पत्रकारों ने की निन्दा, कहा चौथे स्तम्भ का गला घोंटने की साजिश 

गौरी लंकेश की हत्या चौथे स्तम्भ का गला घोटने की साजिश
General Desk 11 September, 2017 1 minute read

​नगरा/दुबहड़/रसड़ा (बलिया)। कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हुई नृशंस हत्या से क्षेत्र के पत्रकारों में भी उबाल है. पत्रकारों ने गुरुवार को सायंकाल पत्रकार ओमप्रकाश वर्मा के आवास पर बैठक कर गौरी लंकेश की अज्ञात हत्यारो द्वारा की गई हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की, तथा हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की. बैठक के अंत मे दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पत्रकार के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई. बैठक में दिग्विजय सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, राजू राय, रमेशचंद गोड़, ब्रजेश सिंह, यशवंत सिंह, इंद्रजीत तिवारी, रामेश्वर प्रजापति, सुदर्शन यादव आदि पत्रकार उपस्थित रहे. अध्यक्षता बसन्त पांडेय व संचालन संतोष कुमार द्विवेदी ने किया.
 दुबहड़ प्रतिनिधि के अनुसार  स्थानीय क्षेत्र के नगवां अखार स्थित मीडिया सेंटर के कार्यालय पर शनिवार को जिला ग्रामीण संवाददाता संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निडर एवं बेबाक पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा की गई. संरक्षक केके पाठक ने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश की निर्दयतापूर्वक हत्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कड़ा प्रहार है. कहा कि क्या सच को उजागर करने वाले पत्रकार को इसी प्रकार हत्या कर दी जाएगी ? पत्रकार शासन- प्रशासन के बीच एक एक मजबूत कड़ी का काम करते हुए समाज को आइना दिखाता है. यदि भारत जैसे देश में पत्रकारों की कलमें नहीं बोलेंगी तो आज के दौर में राजनीतिक नेता या नौकरशाह और भ्रष्टाचार करेंगे. जिला ग्रामीण संवाददाता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से मांग किया कि पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की अविलम्ब गिरफ्तारी की जाए. उनके परिजन को सरकारी नौकरी एवं न्यूनतम पचास लाख की आर्थिक मदद दी जाए. पत्रकारों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए अलग से व्यवस्था की जाए. सभी ने एक स्वर में कहा कि हमें जितना दबाया जाएगा. हम पत्रकार और मजबूती के साथ अन्याय एवं अत्याचार का विरोध करेंगे. इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, रणजीत सिंह,गोविंद पाठक, रमेश चन्द्र गुप्ता, अन्नपूर्णा नन्द तिवारी, नीतेश पाठक, अख्तर अली, अरुण सिंह, त्रयंबक पांडेय गांधी, विक्की सिंह, सूर्य प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे. संचालन बब्बन विद्यार्थी ने किया.

रसड़ा  गांधी पार्क के मैदान में  पत्रकारों ने बैठक कर शोक सभा की. बैठक में पत्रकारों ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते  हुए कहा कि उनकी हत्या लोकतंत्र का काला अध्याय है. मांग किया गया कि उनके हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ ही परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता एवं उनके परिवार के लोगों की सुरक्षा प्रदान किया जाय. वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों पर हमला एवं उत्पीड़न दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है. जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं. इसके लिये पत्रकारों को आपसी वैमनस्य त्याग कर सभी को एक होने का आह्वान किया. अंत में पत्रकार गौरी लंकेश की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई. बैठक में संतोष सिंह, लल्लन बागी, सुनील सरदासपुरी, गोपाल जी, विनोद शर्मा, कृष्ण शर्मा, अशरफ अली, अखिलेश कुमार सैनी, सीपू श्रीवास्तव, आरिफ अहमद, उमाकांत शर्मा, सीताराम शर्मा, रजनीश एवं सोनू आदि मौजूद रहे.

Tags: सीबीआई हत्या

Post navigation

Previous: मोदी-योगी की पेंटिंग पर मिया बीवी की बीच खिंची ‘तलवार!’
Next: गुरूग्राम में  प्रद्युम्न की हत्या से आक्रोश, किया कैंडिल मार्च 

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.