Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • झुलत झुलत मईया के लगली पियसिया कि ओहि से…
  • जिला जवार

झुलत झुलत मईया के लगली पियसिया कि ओहि से…

बलिया जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को देर रात तक रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर मातादाई का पूजन अर्चन महिलाओं द्वारा धूमधाम से किया गया.
News Desk 5 April, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DUBHAR_MATADAI

दुबहड़ (बलिया) से रमेशचंद्र गुप्ता 

बलिया जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को देर रात तक रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर मातादाई का पूजन अर्चन महिलाओं द्वारा धूमधाम से किया गया. चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी के सायंकाल से शुरू होकर रामनवमी के सुबह तक समाप्त होने वाली मां काली ( मातादाई ) के पूजा के लिए पुरुषों एवं महिलाओं ने सोमवार से ही तैयारी शुरू कर दी थी. सदियों से गंवई आध्यात्मिक/धार्मिक परम्परा के रूप में चली आ रही चैती रामनवमी के मातादाई की पूजा के लिए पुरुष एवं विशेषकर महिलाएं प्रतिपदा ( एकम ) तिथि से ही तैयारी में लग जाती हैं.

इस पर्व में भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. महिलाएं घर के सारे कपड़े की धुलाई पहले ही पूरा कर लेती हैं. घर-दरवाजे का झाड़ू पोंछा कर गाय के गोबर से घर आँगन को लीपकर स्वच्छ करती हैं. पूजा सामग्री में कलश, दिया, ढकनी, शीतला माता, नया चना, गुड़, आम्रपल्लव, धूप – अगरबत्ती, लाल गमछा, छाक, सिन्दूर आदि की तैयारी पहले ही कर ली जाती हैं. शाम को सूर्यास्त से पहले गांव की अपनी पवनी चमाईन बाजा बजाकर डगर देती हैं. डगर देने के बाद ही पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है.

सर्वप्रथम महिलाएं देवकुली घर में कलश स्थापित कर पूजा पाठ करती हैं. फिर सरसों के तेल में चने की दाल की दालपुड़ी एवं पुड़ी पकाकर, भींगा चना के जाई के साथ मातादाई को श्रद्धापूर्ण चढ़ाती हैं. मातादाई के इस पारंपरिक पूजा में माली द्वारा शाम को दिया गया फूल, दवना, मड़ुआ एवं छाक का विशेष महत्व है, जिसे महिलाएं पूजा के समय चढ़ाकर जमीन पर सिर पटककर माँ से सपरिवार गलतियों के लिए क्षमा मांगती हैं.

अरवा चावल का ऐपन बनाकर पूजा के समीप की दीवार पर पंजों का ठप्पा मारकर पुनः ऐपन के घोल को सभी घरों में छिड़काव करती हैं. जब सुबह में गांव की अपनी पवनी चमाईन पुनः डगर देती हैं, तब पुनः क्षमा प्रार्थना कर प्रसाद रूपी दालपुड़ी, पुड़ी एवं चना, गुड़ को उठाकर सर्वप्रथम प्रसाद को पवनी चमाईन को देकर सपरिवार स्वयं प्रसाद ग्रहण किया जाता है.

कहीं कहीं, किसी किसी महिलाओं के आंगन या माँ काली के स्थान पर कड़ाह चढ़ाया जाता है. जिसमें गोंइठा के आग पर कड़ाह चढ़ाकर उसमें दूध एवं चावल पकाकर मातादाई/काली मां को प्रसन्न करने की परंपरा चली आ रही हैं. इस बीच अष्टमी से ही महिलाएं मातादाई के विभिन्न प्रकार के मंगल गीतों जैसे ” नीमिया के डाढ़ि मईया, लावेली हिलोरवा कि झूली रे झूली, मईया गावेली गिति कि ओहि से… झुलत झुलत मईया के लगली पियसिया कि ओहि से…  मईया गावेली गिति कि ओहि से….

भारतीय समाज आधुनिकता के रंग में रंगकर चाहे लाख प्रगति करके इक्कीसवीं सदी के कम्प्यूटर या रोबोट के युग में पदार्पण कर अपने आप को विकसित कर लें, लेकिन हमारे देश विशेषकर बलिया जनपद सहित पूर्वांचल के जिलों में मातादाई/काली माता पूजन जैसी गंवई धार्मिक /आध्यात्मिक परम्परा को भूलाया नहीं जा सकता.

Related

Tags: दुबहड़ बलिया राम नवमी

Post navigation

Previous: मोहन छपरा में सड़क के लिए युवाओं ने उठाया कुदाल फावड़ा
Next: आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन, देवरिया को 8 विकेट से हराया

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.