बांसडीह में दो बच्चों संग महिला कुएं में कूदी, मौत

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहतवार बांसडीह रोड के किनारे बकवा गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पास एक कुएं में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर बुधवार की रात किसी समय कूद गई. इस घटना में तीनों की मौत हो गई है.

bansdih_2

सहतवार बांसडीह रोड के किनारे बकवा गांव में दो बच्चों संग खुदकुशी मां के खुदकुशी करने की सूचना पर उमड़ी भीड़। फोटो - लाल बाबू
सहतवार बांसडीह रोड पर बकवा  में दो बच्चों संग मां के खुदकुशी (ऊपर) करने पर मचा कोहराम। फोटो – लाल बाबू

गांव वालों की जानकारी बृहस्पतिवार को सुबह कुएं पर स्नान के लिए पहुंचने पर हुई. कुएं से निकालने पर महिला की पहचान रूबी (30) पत्नी भैरो शर्मा तथा उसके बेटे आर्यन (2) तथा विवेक (4) के रूप में हुई. कुएं से  फायर ब्रिगेड की मदद से सभी शव निकाल लिए गए हैं. घटनास्थल पर आला अफसर एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद हैं. खबर मिलते ही आसपास के लोग हजारों की संख्या में एकत्रित हो गए हैं. घटना का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है.

 

One Reply to “बांसडीह में दो बच्चों संग महिला कुएं में कूदी, मौत”

Comments are closed.