Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कोरोना संक्रमितों को बड़ी सुविधाएं दे रहा है बलिया कोविड कंट्रोल रूम, जानें क्या-क्या फायदे यहां से मिल सकते हैं
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

कोरोना संक्रमितों को बड़ी सुविधाएं दे रहा है बलिया कोविड कंट्रोल रूम, जानें क्या-क्या फायदे यहां से मिल सकते हैं

Remote Desk 16 May, 2021 1 minute read
Covid cell

बलिया कोविड कंट्रोल रूम में पांच सेल संचालित, मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश, पेशेंट शिफ्टिंग, होम आइसोलेशन, वैक्सिनेशन सेल का गठन, हॉस्पिटल एंड पब्लिक ग्रिवांस व ऑक्सीजन सेल की अहम भूमिका

 

बलिया. कोविड मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के नेतृत्व में इंटीग्रेडेट कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर में पांच सेल संचालित हैं. पेशेंट शिफ्टिंग सेल, होम आइसोलेशन सेल, वैक्सिनेशन सेल, हॉस्पिटल एंड पब्लिक ग्रिवांश सेल व आक्सीजन सेल का गठन किया गया है. इन सभी सेल के जरिए मरीजों को अधिकाधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. सीडीओ स्वयं प्रतिदिन सभी सेल के कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं.

 

सीडीओ ने बताया कि पेशेंट शिफ्टिंग सेल के नोडल अधिकारी डॉ जेआर तिवारी को बनाया गया है, जबकि इनके सहयोगी के रूप में डॉ शशि प्रकाश व डॉ परमिंदर हैं. यह सेल मरीज को जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस व बेड की उप​लब्धा सुनिश्चित कराएगा. दूसरा, होम आइसोलेशन सेल है जिसके को-आर्डिनेटर ज्योति प्रकाश चौहान हैं. इस सेल के माध्यम से पॉजिटिव मरीजों से प्रतिदिन सम्पर्क कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है.

अगर किसी को कोई दिक्कत है तो कंट्रोल सेंटर में ही तैनात डॉक्टर के जरिए उचित सलाह दिलाई जा रही है. साथ ही मरीजों को उनके घर तक दवा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है. इस सेल के माध्यम से प्रतिदिन होम आइसोलेशन में रह रहे करीब दो हजार मरीजों को कॉल की जाती है. वैक्सिनेशन सेल के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई श्याम ​सुंदर यादव हैं. जिनको वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है उनको दूसरी डोज के लिए इस सेल के द्वारा फोन कर प्रेरित किया जा रहा है.

 

मरीजों के स्वास्थ्य का ले रहे हाल, जरूरत पड़ने पर करा रहे सहयोग

 

हॉस्पिटल एंड पब्लिक ग्रिवांस सेल का भी काफी महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके नोडल पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव हैं. यह सेल पेशेंट शिफ्टिंग सेल से समन्वय बनाकर भर्ती मरीजों के हाल की जानकारी लेती रहेगी. इसके अलावा हेल्पलाईन नम्बरों 05498220857, 05498221856, 05498223918, 9454417979 पर आने वाली कॉल का भी संज्ञान लेकर डॉक्टरों के माध्यम से उचित सलाह दी जाती है.

 

आक्सीजन सेल का गठन, खाली सिलेंडर लाने पर मिलेगा भरा सिलेंडर

 

बलिया. आपात स्थिति में अब ऑक्सीजन के लिए लोगों को भाग-दौड़ नहीं करना पड़ें, इसके लिए ऑक्सीजन सेल का गठन किया गया है. जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन हेल्पलाइन नम्बर 05498221855 पर सम्पर्क किया जा सकता है. इस सेल के माध्यम से लोगों को बलिया आयरन स्टोर (दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल, बहेरी के पास) द्वारा आक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा. बशर्ते, भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए खाली सिलेंडर लाना होगा.

सेल के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संत कुमार ने बताया कि सिलेंडर लेने के लिए आईडी प्रूफ के रूप में मरीज का आधार कार्ड और जो लेने आया हो, उसका आधार कार्ड के साथ मेडिकल प्रेक्टिसनर डॉक्टर की हस्ताक्षरित पर्ची लाना अनिवार्य होगा. वर्तमान परिस्थिति में इस सेल का कार्य सबसे अहम माना जा रहा है.

 

अब घर बैठे देखें, कहां कितने बेड ​उपलब्ध

 

अब घर बैठे कोविड अस्पताल में उपलब्ध बेड की जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की वेबसाईट dgmhup.gov.in पर जाने के बाद उसमें कोविड बेड एवेलिबिलिटी आप्शन पर क्लिक कर अपना जनपद चुनना होगा. उसके बाद किस कोविड अस्पताल में कितना बेड उपलब्ध है, उसकी जानकारी मिल जाएगी. सबसे अच्छी बात कि इस पर पूरे प्रदेश के कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी की जा सकेगी.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर समाजसेवी फिक्रमंद, अधिकारियों के रवैये को बताया जिम्मेदार
Next: बैरिया में कटान पीड़ितों की समस्याओं को सुनने पहुचे नायब तहसीलदार

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.