टेम्पो के धक्के से बाइकसवार दो युवक घायल

बलिया लाइव ब्यूरो
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव के समीप गुरुवार की दोपहर टेम्पो के धक्के से बाइकसवार सोनू (20) एवं सरवन (35) निवासी करम्मर थाना खेजुरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक टेम्पो लेकर भाग निकला. दोनों युवक बाइक से मुख्यालय जा रहे थे. इसी बीच करनई के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने उन्हे जोरदार धक्का मार दिया. दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

One Reply to “टेम्पो के धक्के से बाइकसवार दो युवक घायल”

Comments are closed.