मां के गोद से दो माह का बच्चा गायब
बलिया. दोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव में मायके में आई लीलावती देवी उर्फ नीलम देवी के दो माह का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया.
इससे घर परिवार में कोहराम मच गया है. परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है. उसने शंका जाहिर किया है कि बच्चे को कोई जंगली जानवर उठा ले गया है.
दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासी नीलम देवी पत्नी जितेंद्र दुबे की ससुराल सुर्यभानपुर गांव निवासी धनीराम तिवारी के यहां है, जहां लीलावती उर्फ नीलम दो माह से रह रही थी.
सोमवार की रात करीब 2 बजे अपने दुंधमुंहे बच्चे दूध पिलाकर सो गई. गहरी नींद में सोने के बाद सुबह जगी तो उनका बच्चा बिस्तर से गायब था. इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है. प्रार्थना पत्र मिला है. मामले की जांच की जांच रही है.
-
आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

