Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शिक्षा व कौशल के जरिए किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा व कौशल के जरिए किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा

डीएम शाही ने कहा कि प्रयास है कि पहले किन्नर समुदाय की दिक्कतों को नजदीक से जाना जाए और उसको दूर करने का हरसम्भव प्रयास किया जाए.
General Desk 21 January, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia Kinnar

बलिया, जिलाधिकारी एसपी शाही ने गुरुवार को किन्नर समाज के लोगों के साथ बैठक की. समाज की मुख्यधारा से उनको जोड़ा जा सके, इसी उद्देश्य से यह बैठक हुई. जिला जेल के सामने स्थित पुराने मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल परिसर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किन्नर समाज के लोगों ने अपने सुझाव दिए.
डीएम शाही ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं कि किन्नर समाज की तमाम दिक्कतें हैं, इसीलिए हमारा प्रयास है कि पहले किन्नर समुदाय की दिक्कतों को नजदीक से जाना जाए और उसको दूर करने का हरसम्भव प्रयास किया जाए. फिलहाल शिक्षा व कौशल विकास पर फोकस करके इसकी शुरुआत की जा रही है.
उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि आप सब समाज की मुख्यधारा से जुड़े. उन्होंने कहा कि नौजवान किन्नर में अगर किसी विशेष क्षेत्र में कुशलता है तो उस क्षेत्र में भी ट्रेंड करने के लिए व्यवस्था की जाएगी. सरकारी योजनाओं से हर पात्र को जोड़ा जाएगा. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में हर किसी का नाम होना जरूरी है. अगर किसी का नहीं है तो वह अपने बीएलओ से सम्पर्क कर जुड़वा लें. वहां बनी कमेटी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी.

इस दौरान सीडीओ विपिन जैन ने कहा कि किन्नर समाज की जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए तीन स्टेप जरूरी हैं. पहला, समुदाय की संख्या कमेटी तय कर ले. दूसरा, किन्नर समाज के बच्चों के लिए शिक्षा का वातावरण तैयार कर उन्हें शिक्षित करना है. इसके लिए बीएसए व आईटीआई के प्रधानाचार्य को गम्भीरता से पहल करने को कहा गया है. तीसरा, ट्रेनिंग दिलवाने के बाद समाज में कैसे स्थापित करें, उस पर बल दिया जाएगा.

स्वयं सहायता के जरिए कौशल का होगा सदुपयोग

सीडीओ जैन ने कहा कि अपनी कमाई में आप बचत जरूर करते हैं. ऐसे में स्वयं सहायता समूह से आपको जोड़ कर आपके कौशल का सदुपयोग किया जा सकेगा. उससे आपकी कमाई भी होगी और आपका नाम भी हर घर में होगा. आपका सिला हुआ कपड़ा स्कूली बच्चे पहनेंगे, आपका बनाया मसाला घरों में प्रयोग होगा. आपका जीवन अच्छे से चले, इसके लिए हम भी इच्छुक हैं. सीडीओ ने कहा कि अगला शहरी कैम्प यहीं लगेगा. मेडिकल चेकअप से लेकर योजनाओं से सम्बंधित पात्रता मिलने पर हर योजनाओं का लाभ दिलाने का भी प्रयास होगा.

माधुरी किन्नर ने डीएम-सीडीओ के प्रति जताया आभार

किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष माधुरी पांडेय ने डीएम-सीडीओ का आभार जताते हुए कहा कि किन्नर समाज के लोगों की इज्जत और प्रतिष्ठा बढ़ाने की पहल की गई. ऐसा पहली बार हो रहा है. इसके लिए पूरा किन्नर समाज आभारी रहेगा. हम लोगों के सामने तमाम विकट परिस्थितियां आती हैं, ऐसे में हम लोगों की सुविधाओं जैसे किन्नर शौचालय, पढ़ाई, चिकित्सा व अन्य जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए. हम लोगों के कार्यक्रम के लिए कोई सार्वजनिक धर्मशाला या किन्नर भवन की व्यवस्था हो, ताकि किन्नर समाज का कोई कार्यक्रम हो जाए. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किन्नरों ने भी अपनी बात रखी.
पढ़े-लिखे किन्नर को सरकारी सेवाओं में मिले मौका
बैठक में किन्नर अनुष्का चौबे ने कहा कि पढ़े-लिखे किन्नरों को सरकारी सेवा में जाने का मौका मिले. ऐसे ही धीरे-धीरे हम लोगों का विकास होगा. यह भी कहा कि सरकार के विभिन्न अभियान जैसे गंगा स्वच्छता, स्वच्छ भारत मिशन आदि में भी हम सब अपना योगदान देना चाहते हैं, बशर्ते मौका दिया जाए. जिलाधिकारी ने पढ़ाई लिखाई से जुड़ी जानकारी ली तो पाया कि उनमें स्नातक की डिग्री एक के पास, जबकि चार-पांच इंटरमीडिएट व करीब 10-12 हाईस्कूल पास थे. इस पर खुशी जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से हर सकारात्मक कार्य में आवश्यकतानुसार आप लोगों का सहयोग लिया जाएगा.

कैम्प में हुई एचआईवी की जांच

इस अवसर पर एचआईवी की जांच कैंप का शुभारंभ किया गया. डीएम-सीडीओ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष माधुरी पांडे ने फीता काटकर शुभारंभ किया. कैंप में मौजूद सभी किन्नरों का टेस्ट किया गया. साथ ही इससे बचाव से जुड़े विषय पर चर्चा भी की गई. बीएसए शिवनारायण सिंह, डीएसओ केजी पांडेय, नगर पालिका एग्जिक्यूटिव ऑफिसर दिनेश विश्वकर्मा व अन्य अधिकारी थे भी उपस्थित रहे.

Related

Tags: जिलाधिकारी बलिया शिक्षा सीडीओ

Post navigation

Previous: गोद लिए स्कूल में जिलाधिकारी ने बच्चों को दिए जूते-मोजे
Next: जगंली सुअरों के आंतक से किसान परेशान

ये भी पढ़ें

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.