Skip to content
7 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • Uncategorised
  • दूसरे दिन भी चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था, नकल माफियाओं के हौसले पस्त
  • Uncategorised

दूसरे दिन भी चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था, नकल माफियाओं के हौसले पस्त

आधा दर्जन स्कूलों पर हुई बड़ी कार्रवाई
General Desk 7 February, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

आधा दर्जन स्कूलों पर हुई बड़ी कार्रवाई

बलिया। शासन सत्ता का नकलविहीन परीक्षा कराने का जो इरादा था, दिन प्रतिदिन सफल होता दिख रहा है. दूसरे दिन तो आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों पर कार्रवाई की गाज गिर गई. पहली पाली की परीक्षा में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया. दो केंद्रों की मान्यता रद्द करने व दो केंद्र व्यवस्थापकों को आजीवन डिबार करने की संस्तुति की गई.

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व उनके नेतृत्व में निकली दर्जनों टीम की हनक परीक्षा में इस कदर रही कि नकल माफियाओं का हौसला पूरी तरह पस्त दिखा. जिस सेंटर को नकल के लिए चर्चित माना जाता है, वहां भी किसी राजकीय इंटर कालेज जैसी शुचिता देखने को मिली.

सुबह की पाली में ही प्रशासन की शुरुआत धमाकेदार रही. गांधी इंटर कालेज चिलकहर पर एक मुन्ना भाई पकड़ा गया. जिसे पुलिस अपने साथ लेती गई. जंगली बाबा इंटर कालेज की व्यवस्था गड़बड़ होने तथा आदर्श इंटर कालेज सीवान कला पर पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था नहीं करने पर दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को आजीवन डिबार करने की संस्तुति जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की गई. सचल दल व अन्य अधिकारियों की जांच में सत्येंद्र इंटर कालेज मझौवां बेल्थरारोड पर अभी भी 89 कमरों मे सीसीटीवी कैमरा नही लगा मिला. इस पर विद्यालय की मान्यता समाप्ति की संस्तुति की गई. रसड़ा क्षेत्र के महर्षि गालु दास इंटर कालेज शाह मुहम्मदपुर पर भी कमियां मिलने पर तत्काल वहां के केंद्र व्यवस्थापक को बदला गया. साथ वहां की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की गई.
जांच को भेजी स्पेशल टीम

स्वतंत्रता सेनानी इंटर कालेज बनकटा पर मिल रही शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए एक स्पेशल टीम जांच के लिए भेजी गई. जांच के दौरान हालाकिं वहां गेट पर ज्यादा भीड़ होने की ही जानकारी मिली. केंद्र व्यवस्थापक को जरूरी निर्देश टीम ने दिया.
उत्तर पुस्तिका का कराया सत्यापन, कई केंद्रों को दी गई चेतावनी

परीक्षा को शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन हर प्रकार के हथकंडे को अपना रहा है. बुधवार को अचानक बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारियों के साथ सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के निर्देश दिए गए. सत्यापन में कुछ एक जगह ठीक ढंग से अंकन नही पाया गया, वहा कड़ी चेतावनी दी गई. जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी है कि उत्तर पुस्तिकाओं का अंकन व लेखा जोखा एकदम सही ढंग से रखा जाए. आगे से ऐसा नहीं हुआ तो बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे.
अधिकारियों में दिख रहा बेहतर तालमेल

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाए गए अधिकारियों में भी गजब का तालमेल बना हुआ है. परीक्षा में व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया का भी बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है. किस सेंटर पर क्या कमी है, इसको तत्काल अवगत कराते हुए समय से पहले ही ठीक भी कर लिया जा रहा है. जिलाधिकारी के द्वारा बनाई गई टीम लगातार केंद्रों पर भ्रमण करती रही. अगर कहीं कक्ष निरीक्षक, फर्नीचर आदि जैसी कमी मिली तो उसको तत्काल जिम्मेदार अधिकारी को अवगत कराते हुए दूर किया जाता रहा. कुल मिलाकर अधिकारियों द्वारा बेहतर तालमेल बनाकर किए जाने वाले काम की देन रही कि दूसरे दिन भी परीक्षा पूरी शुचिता के साथ संपन्न हुई.

About the Author

General Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Post navigation

Previous: 23 नकलची धराए, मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर
Next: सिकंदरपुर क्षेत्र के चार केन्द्रों पर 2268 में 585 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Related Stories

CM Yogi In Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

Ballia News: बाढ़ प्रभावित बलिया पहुंचे सीएम योगी, हरसंभव मदद का भरोसा, बोले- किसी को भटकना नहीं पड़ेगा

General Desk 29 August, 2026 0
Belthra Bus accident Main
  • Uncategorised

Ballia-बेल्थरारोड डिपो की बस का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, चालक समेत दो की मौत, 37 घायल

General Desk 28 August, 2026 0
Fishermen will be made financially empowered
  • Uncategorised

Ballia-निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए मत्स्य विभाग ने पोर्टल फिर खोला

General Desk 12 July, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.